Bargi Dam News: बरगी बांध के 13 गेट खुले, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, कहा - नागरिक सतर्क रहें

Khabar Digital Desk

Bargi Dam News: बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। बांध की सुरक्षा और जल स्तर को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने जल निकासी बढ़ाने का फैसला लिया है।

बरगी बांध के 13 गेट खुले, नर्मदा में बढ़ाई गई जल निकासी

26 सितंबर की सुबह 11 बजे से बांध के 9 गेटों को औसतन 1.83 मीटर ऊंचाई तक खोलकर लगभग 2,522 क्यूमेक पानी मां नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा था। हालांकि, पानी की आवक को देखते हुए दोपहर 3:00 बजे से जल निकासी को और बढ़ाते हुए कुल 13 गेटों को औसतन 1.88 मीटर तक खोला गया है, जिससे मां नर्मदा में लगभग 3,752 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

नागरिक सतर्क रहें और सावधानियां बरतें

​जल निकासी में इस बढ़ोतरी के चलते मां नर्मदा के तटीय घाटों पर जल स्तर लगभग 12 से 14 फीट तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं सहायक यंत्री की ओर से सर्वसाधारण और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे नर्मदा नदी के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा को परिस्थिति के अनुरूप कभी भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है, इसलिए सभी नागरिक सतर्क रहें और सावधानियां बरतें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!