बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.330 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.330 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.330 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और मोटरसाइकिल सहित करीब 1.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 को बड़वारा थाना क्षेत्र में देहात भ्रमण के दौरान ग्राम पठरा के आगे पुरानी पक्की डामर रोड के पास तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस टीम को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान शिव कुमार चौधरी पिता लखनलाल चौधरी (37), निवासी पहरिया, राजकुमार चौधरी पिता हुन्नी चौधरी (46) तथा धर्मेन्द्र कुमार चौधरी पिता सुदामा चौधरी (40), दोनों निवासी मोहास, थाना बड़वारा, जिला कटनी के रूप में हुई।पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MP0281 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर टंगे सफेद-लाल रंग के थैले से 2.330 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 1.55 लाख रुपये का मशरूका विधिवत जब्त किया।मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थ के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।इनकी रही विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. सुयश पाण्डेय, उनि. विष्णुशंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!