SIR पर बीजेपी जमकर अलर्ट… मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन

SIR पर बीजेपी जमकर अलर्ट… मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन
Khabar Digital Desk

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जिले के सभी 30 संगठनात्मक मंडलो में एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में बीजेपी जिला अध्यक्ष सुधाकर राव मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को SIR पर अलर्ट रहने का संदेश दिया, ताकि एक भी मतदाता छूट ना जाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिए टिप्स
जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में बडोरा एवं खेडीसावलीगढ मंडल की संयुक्त मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर एक केन्द्रीत और समयबद्व पुनरीक्षण है। जिसके तहत योग्य मतदाताओ के नाम जोड़े जाएगें और अयोग्य नाम हटाए जाएगें और त्रुटियों को सुधारा जाएगा, ताकि मतदाता सूची विश्वसनीय बने, एसआईआर की प्रक्रिया पहली बार नही हो रही है। इसके पहले 1952-56 , 1957, 1961,1965,1966,1983-84, 1992,1993,1995,2002, 2003 और 2004 में संपन्न हो चुकी है अभी फरवरी 2026 तक यह प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर हमें सजग रहते हुए कार्य करने है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-woman-death-case-two-friends-dispute-poisoning-revealed/

वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि आज हम राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाठ मना रहे है। तुष्टिकरण के चलते राष्ट्रगीत का भी विभाजन कर दिया गया था। आज संपूर्ण राष्ट्रगीत का कार्यक्रम पूरे देश में हो रहा है। वंदे मातरम् सिर्फ दो शब्द नही है यह स्वतंत्रता संग्राम में चेतना को जाग्रत करने वाला सुमंत्र है यह राष्ट्र की आत्मा का गान है। संकुचित होते दौर में वंदे मातरम् एकता के सूत्र में बांधने के लिए राष्ट्रीय चेतना के जागरण का स्वर है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की जन्मजयंती पर हमें अनुसूचित जनजाती गौरव दिवस के रूप में मनाना है जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए बेहतर प्रयास करने है। इनके साथ साथ आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रम भी चलते रहेगें।

मंडल कार्यशाला में मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय, जिला एसआरआई संयोजक कैलाश धोटे, विधानसभा संयोजक अरूण श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, नीतिन बारस्कर सहित मंडल के बीएलए 2 व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!