कफ सिरप कांड: बैतूल में तीसरी मौत, तीन महीने तक जिंदगी से लड़ता रहा बच्चा

कफ सिरप कांड: बैतूल में तीसरी मौत, तीन महीने तक जिंदगी से लड़ता रहा बच्चा
Khabar Digital Desk

बैतूल/सचिन जैन/ खबर डिजिटल/ जिले में चर्चित कफ सिरप कांड ने एक बार फिर लोगों को झकझोर दिया है। आमला ब्लॉक के टीकाबर्री गांव निवासी हर्ष यदुवंशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हर्ष पिछले तीन महीनों से नागपुर एम्स में भर्ती था, जहां उसका लगातार उपचार चल रहा था। जिला प्रशासन ने उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

तीन महीने तक चला इलाज, सरकार ने उठाया खर्च

गंभीर हालत में हर्ष को नागपुर एम्स रेफर किया गया था। मध्यप्रदेश सरकार उसकी चिकित्सा का पूरा खर्च वहन कर रही थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी, लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रभावित बच्चों में हर्ष सबसे अधिक दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करता रहा।

कफ सिरप से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, परासिया निवासी डॉ. एसएस ठाकुर ने हर्ष को कोल्ड्रिफ कफ सिरप दिया था। इसी कफ सिरप को लेकर पहले भी गंभीर आरोप लगे थे। छिंदवाड़ा में इसी दवा के सेवन से 26 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cooperation-review-vistaar-pacs-cluster-development-2026/

नागपुर एम्स में हुआ पोस्टमार्टम

हर्ष का पोस्टमार्टम नागपुर एम्स में ही कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके। मामले को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर दवाओं की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदारों की जवाबदेही को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-congress-attacks-central-budget-umang-singhar-statement/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!