बैतूल: कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने बीजेपी पर कसा तंज… डॉ आनंद मालवीय के इस्तीफे पर सरकार घेरा

बैतूल: कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने बीजेपी पर कसा तंज… डॉ आनंद मालवीय के इस्तीफे पर सरकार घेरा
Khabar Digital Desk

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ प्रदेश सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि सरकारी अस्पताल डॉक्टरों के अभाव में हांफ रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने कहा कि डॉ आनंद मालवीय जैसे समर्पित और पुरस्कार प्राप्त चिकित्सक का इस्तीफा भाजपा सरकार के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि बैतूल जिला अस्पताल की स्थिति प्रदेश और देश की स्वास्थ्य नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में 61 डॉक्टरों के पद स्वीकृत होने के बावजूद वर्तमान में केवल 27 डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन 1 हजार से 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, वहीं करीब 400 मरीज रोजाना भर्ती रहते हैं। इतनी भारी भीड़ के बीच सीमित डॉक्टरों पर इलाज का पूरा बोझ डाल दिया गया है।

बैतूल जिला अस्पताल की पुरानी कहानी - डागा
निलय डागा ने कहा कि यह सिर्फ बैतूल जिला अस्पताल की कहानी नहीं है, पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की स्वास्थ्य नीति की असल तस्वीर है। सरकार कागजों में योजनाएं बना रही है, करोड़ों के अस्पताल भवन खड़े कर रही है, लेकिन डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए उसके पास न नीति है और न इच्छाशक्ति। यही कारण है कि नए डॉक्टर सरकारी सेवा में आ नहीं रहे और अनुभवी डॉक्टर नौकरी छोड़कर निजी क्षेत्र की ओर जा रहे हैं।

2011 में संभाला था जिला अस्पताल में कार्यभार
उल्लेखनीय है कि डॉ आनंद मालवीय ने वर्ष 2011 में बैतूल जिला अस्पताल में कार्यभार संभाला था। इससे पहले उन्होंने भोपाल के प्यूपिल्स हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में दो वर्ष तक सेवाएं दी थीं। वे 1998 बैच के इंदौर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पास थे और उज्जैन मेडिकल कॉलेज से एक वर्ष तथा हैदराबाद के फैजान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से तीन वर्ष तक डीएनबी मेडिसिन की ट्रेनिंग ली थी। उनके कार्यकाल में जिले ने टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं, जिसके लिए उन्हें वर्ष 2019 के लिए 2020 में ब्रॉन्ज अवॉर्ड और 2023 में सिल्वर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एचआईवी कार्यक्रम में भी उन्होंने मॉडल अधिकारी के रूप में कार्य किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/shri-mahakaleshwar-mahotsav-will-be-held-for-5-day-in-ujjain/

वर्षों से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का नतीजा यह है कि जिला अस्पताल वर्षों से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। बांड पर आने वाले डॉक्टर कुछ समय बाद राजधानी या बड़े जिलों में तबादला करा लेते हैं। पिछले कुछ वर्षों में डॉ अशोक बारंगा, डॉ डब्ल्यूए नागले, डॉ ओपी यादव जैसे वरिष्ठ डॉक्टर सेवानिवृत्त हुए, वहीं डॉ प्रदीप कुमरा, डॉ रश्मि कुमरा, डॉ राहुल शर्मा, डॉ प्रतिभा रघुवंशी और डॉ आयुष श्रीवास्तव जैसे विशेषज्ञों ने शासकीय सेवा छोड़ दी। इन सबके बाद भी सरकार ने कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला।

'सरकारी अस्पतालों को जानबूझकर कमजोर कर रही भाजपा सरकार'
निलय विनोद डागा ने प्रस्तावित पीपीपी मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी अस्पतालों को जानबूझकर कमजोर कर रही है, ताकि निजीकरण को बढ़ावा दिया जा सके। पीपीपी मॉडल के नाम पर मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। कांग्रेस इस प्रस्ताव का चरणबद्ध तरीके से विरोध कर रही है और आने वाले समय में इसे लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का इलाज व्यापार नहीं, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी है और कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक ले जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!