बैतूल के एमराल्ड हेरीटेज की होगी जांच… जेल परिसर निर्माण के बदले ली 600 करोड़ रुपये की जमीन

बैतूल के एमराल्ड हेरीटेज की होगी जांच… जेल परिसर निर्माण के बदले ली 600 करोड़ रुपये की जमीन
Khabar Digital Desk

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ पुर्नघनत्वीकरण नीति 2018 के तहत बैतूल के जेल प्रोजेक्ट पर लगातार सवाल उठ रहे थे। वहीं इस प्रोजेक्ट के तहत कढ़ाई में नवीन जेल परिसर का निर्माण 60 करोड़ में किया जा रहा है, और इसके बदले वर्तमान जेल परिसर की करीब 6 एकड़ जमीन दी जा रही है, जिसका बाजार मूल्य करीब 600 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। वर्तमान जेल परिसर में जो जमीन पुर्नघनत्वीकरण नीति में दी गई है, वहां पर एमराल्ड हेरीटेज नामक फर्म कालोनी डेवलप कर फ्लेट दुकानें आदि बनाकर बेचेगी। इस एमराल्ड हेरीटेज को लेकर लगातार सवाल उठते रहे और प्रशासन की भूमिका पर प्रश्र चिन्ह लग रहा है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर के आदेश पर बैतूल एसडीएम ने एमराल्ड हेरीटेज को लेकर तथ्यात्मक जांच के लिए 9 सदस्यीय जांच दल गठित किया है जो सात दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट देगा।

यह अधिकारी है जांच दल में
जांच टीम में तहसीलदार बैतूल नगर पूनम साहू, नगर पालिका सीएमओ बैतूल सतीष मटसेनिया, सहायक संचालक टीएनसीपी विनोद परस्ते, रेंजर बैतूल रेंज एपी शुक्ला, सहायक यंत्री हाउसिंग बोर्ड प्रकाश पंजवानी, सहायक यंत्री नगरपालिका बैतूल नीरज धुर्वे, उपयंत्री नपा बैतूल नगेंद्र वागद्रे, आरआई भीमराव पोटफोड़े और सुखराम सिरसाम को रखा गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-worker-depression-sehore-manoj-sharma-sting-report/

इन तथ्यों पर होगी जांच

  1. एमराल्ड हेरीटेज को जो कालोनी विकास की अनुज्ञा दी गई, वह क्या नियम अनुकूल है?
  2. एमराल्ड हेरीटेज को जो विभिन्न विभागों से अनुमतियां प्रदान की गई है, क्या वह सभी नियम के अनुकूल है?
  3. जेल प्रोजेक्ट में कढ़ाई और वर्तमान जेल परिसर में जो पेड़ काटे गए, क्या उनकी अनुमति विधि और नियम के अनुसार है?
  4. पुर्नघनत्वीकरण नीति के विपरित शहर की जमीन के बदले गांव की जमीन देकर निर्माण कराया जाना, क्या जायज है?
  5. कढ़ाई में नवीन जेल परिसर निर्माण में पंचायत के जो तालाब और अन्य संपत्ति प्रभावित हुई है उसमें क्या क्षतिपूर्ति या कार्रवाई हुई?
  6. वर्तमान जेल परिसर से वर्तमान में कितनी जमीन एमराल्ड हेरीटेज को रजिस्ट्री कर आवंटित की गई और एमराल्ड हेरीटेज ने कितनी जमीन पर कालोनी विकास की अनुज्ञा, रेरा और टीएनसीपी ली है, क्या यह नियमों से जायज है?
  7. जेल प्रोजेक्ट में भू राजस्व संहिता और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का क्या उल्लंघन हुआ है?

एसडीएम ने दी जानकारी
एसडीएम अभिजीत सिंह ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी। यदि कोई अतिरिक्त तथ्य सामने आते हैं या उपलब्ध कराए जाते हैं, तो जांच समिति उस पर भी विचार करेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sheopur-congress-mla-babu-jandel-protest-against-kailash-vijayvargiya/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!