भागीरथपुरा हादसा: इंदौर के रीगल तिराहे पर महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Khabar Digital Admin

इंदौर/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार शाम रीगल तिराहे पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहरभर से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।

रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ कैंडल मार्च
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के आह्वान पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर गांधी प्रतिमा का परिक्रमा मार्ग तय किया। इसके पश्चात गांधी प्रतिमा के समक्ष लगाए गए भागीरथपुरा हादसे में मृतकों के चित्रों पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बिना भाषण के जताया गया शोक और आक्रोश

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि कोई भाषण या मंचीय संबोधन नहीं किया गया। उपस्थित महिलाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से शोक व्यक्त करते हुए सरकारी लापरवाही और नगर निगम की भूमिका पर गहरा दुख और नाराजगी जाहिर की।

कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्रियां रहीं मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम मेंअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नियुक्त प्रभारी उषा नायडू, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोभा ओझा,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

महिला कांग्रेस ने उठाए जवाबदेही के सवाल

महिला कांग्रेस ने इस आयोजन के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि भागीरथपुरा जैसी घटनाओं की जिम्मेदारी तय होना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!