भारत जोड़ो यात्रा के तीन साल: संस्मरण ग्रन्थ का होगा भव्य विमोचन, दिग्विजय सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि

भारत जोड़ो यात्रा के तीन साल: संस्मरण ग्रन्थ का होगा भव्य विमोचन, दिग्विजय सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि
Khabar Digital Admin

इंदौर। नाव बीच मँझधार में फंस जाए तब पतवार हाथ में लेना ही पड़ती है। न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे। ये ट्वीट लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में किया था और ये देश की उस समय की देश की दशा और दिशा को बता रहा था कि देश कैसे नेतृत्व के मझधार में है और अब पतवार हाथ में लेने का समय है।

भोपाल में सिटी केयर हॉस्पिटल अस्थाई रूप से बंद, निरीक्षण में मिली लापरवाही – Khabar Digital

7 सितंबर 2022 को श्री राहुल गांधी ने अपनी महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी और कन्याकुमारी से शुरु की गई इस यात्रा ने 3570 किलोमीटर की दूरी तय की थी और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। इस यात्रा की याद इसलिए दिलाई है कि इस वर्ष 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा तीन वर्ष पूर्ण कर रही है और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने इस भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ों न्याय की याद को सहेजने का एक उपक्रम किया है और उन्होंने इस यात्रा के संस्मरण, फोटो, न्यूज क्लिपिंग और पटेल परिवार से गांधी परिवार के आत्मीय संबंध के बारे में आलेख लिखकर इस संदर्भ ग्रन्थ को पठनीय बना दिया है।
इस ग्रन्थ की संकल्पना पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने की है। संकलन और संयोजन विनोद सत्यनारायण पटेल ने किया है। इसका संपादन अनिल त्रिवेदी ने किया है।

नेशनल लोक अदालत: बिजली चोरी के मामलों में 100% ब्याज माफी का मौका - Khabar Digital

जानकारी देते हुए सत्यनारायण पटेल, विनोद पटेल ने बताया कि इस यात्रा संस्मरण ग्रन्थ का विमोचन 17 अगस्त को विद्या सागर स्कूल, बिचौली मर्दाना में सुबह सुबह 12 बजे से होगा। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह होंगे। विशेष अतिथि कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, म.प्र. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त होंगे। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे।

सत्यनारायण पटेल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा महज एक यात्रा नहीं थी बल्कि इसका उद्देश्य लोगों के दिलों को जोडऩा, भारत की उदार, धर्म निरपेक्ष छवि बरकरार रखना, पीडि़तों, शोषितों को न्याय दिलवाना, घृणा की राजनीति खत्म करना, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण जैसी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना, भय, कट्टरता, नफरत की राजनीति के खिलाफ सतत् संघर्ष के लिए लोगों को जागरूक करना था। इसलिए वैसे इस यात्रा का भले ही समापन हो गया हो लेकिन इसके उद्देश्य था और आज भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के नेतृत्व में इन्हीं उद्देश्यों को लेकर काम करते हुए आगे बढ़ रही है।

Viral Girl Monalisa का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज, दिखा दिलकश अंदाज । “Saadgi …| Bhopal

भारत जोड़ो यात्रा के तीन वर्ष पूर्ण होने के प्रसंग पर भारत जोड़ो यात्रा संस्मरण ग्रन्थ का विमोचन कर इस ग्रन्थ को सम्मान पूर्वक विशिष्ट व्यक्तियों को भेंट किया जाएगा ताकि इस यात्रा की याद सबके दिलों में कायम रहे। 155 पेज की इस किताब में गांधी-पटेल परिवार के चार पीढिय़ों के संबंधों पर प्रकाश डाला गया है और पेपर क्लिपिंग, जानकारी से परिपूर्ण आलेख, फोटो क्लिक सहित कई बातों का समावेश किया गया है। इसकी डिजिटल कॉपी पूरे भारतवर्ष में भेजी जाएगी। ये एक संदर्भ ग्रन्थ के रूप में देश भर के कांग्रेस कार्यालयों को भेंट किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!