CJI का अपमान करने का विरोध, भीम चेतना मंच ने पुतला जलाकर जताया विरोध

CJI का अपमान करने का विरोध, भीम चेतना मंच ने पुतला जलाकर जताया विरोध
Khabar Digital Desk

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर में भीम चेतना मंच ने डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने, और मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर राकेश किशोर द्वारा जूता फेंकने की घटना पर विरोध जाहिर किया। मंच ने जंजीर वाला चौराहा पर घटनाओं में लिप्त लोगों का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी प्रकट की। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीम चेतना मंच के अध्यक्ष उमेश बैरवा ने बताया इन दोनों घटनाओं से संपूर्ण दलित समाज में आक्रोश है। इतने बड़े पद बैठे व्यक्ति के साथ यह हो सकता है, तो आम व्यक्ति की क्या औकात है। इसीलिये ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इस मौके पर बालकिशन कुन्हारा, पूर्व पार्षद भारत जीनवाल, बाबूलाल रमनवाल (पूर्व महापौर प्रत्याशी), सुभाष वाड़िया, रघुवीर मरमट ,योगेंद्र गवांदे ,ईश्वर तायडे, विजय इंगले, सिदार्थ, कपिल जारवाल, महेंद्र जाटवा, चेतन जाजोरिया, विनोद धवन, महेश मरमट, सौरव अखंड, नवीन पालीवाल, कमलेश वर्मा, अन्य वरिष्ठ समाजजन भारी संख्या में उपस्थित थे।

क्या है पूरा मामला
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर 71 वर्षीय वकील राजेश किशोर द्वारा कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश की थी। इस दौरान उनके साथी न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन भी मौजूद थे। राकेश किशोर नामक वकील ने सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को जारी किए गए प्रॉक्सिमिटी कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अचानक अपना जूता निकालाकर बेंच की ओर फेंक दिया और चिल्लाया, "सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।" हालांकि, गनीमत रही कि जूता बेंच से थोड़ा नीचे गिरा। इस दौरान कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति (वकील) को काबू में किया और बाहर ले गए। इस घटना के दौरान कोर्ट में सन्नाटा छा गया। इस हंगामे के वाबजूद मुख्य न्यायाधीश शांत रहे और कार्यवाही जारी रखी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-partys-new-plan-now-with-this-strategy-congress-will-reach-the-booth-level/

CJI गवई ने तोड़ी थी चुप्पी
जूते से हुए हमले पर सीजेआई बीआर गवई ने चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि सोमवार को जो हुआ उससे मैं और मेरे विद्वान भाई बहुत स्तब्ध हैं। हमारे लिए यह एक भूला हुआ अध्याय है।सीजेआई बीआर गवई ने अपने कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि मैं ऐसी चीज़ों से प्रभावित होने वाला आखिरी व्यक्ति हूं। उन्होंने कहा, "इस सब से विचलित न हों। हम विचलित नहीं हैं। ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं।"

राकेश किशोर का भी आया था बयान
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना है कि वह 'परमात्मा' का काम कर रहे थे। वहीं इस घटना के बाद से किशोर के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। खबर है कि उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!