भिण्ड कलेक्टर ने 15 अगस्त के तैयारियों की समीक्षा की, सभी अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

भिण्ड कलेक्टर ने 15 अगस्त के तैयारियों की समीक्षा की, सभी अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Khabar Digital Admin

भिण्ड/ खबर डिजिटल/ राघवेंद्र सिंह/ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आज समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि जिन अधिकारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों हेतु जो दायित्व सौंपे गए हैं उनको समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता के अलावा अन्य जिला अधिकारी उपिस्थत थे इसके साथ ही अन्य अधिकारी वर्चुअल रूप से जुडे थे।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में पानी ना भरे और साफ-सफाई के निर्देश सीएमओ नपा भिण्ड को दिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम 11 अगस्त तक अपर कलेक्टर कार्यालय भिण्ड में भिजवाना सुनिश्चित किया जावे। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के हिसाब से आयोजन और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी जाए।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिवर्ष के अनुसार राष्ट्रगान एवं सशस्त्र पुलिस जवान, होमगार्ड, एसएएफ, पुलिस बैंड इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा जिले के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 08 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में उपस्थित हो सकें।
कलेक्टर ने 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये हैं वे समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि ईकेवाईसी में जिनकी प्रगति कम है, वे सभी एक हफ्ते में प्रगति बढ़ाएं अन्यथा कि स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में नदियों का जलस्तर कम हो गया है, सभी राजस्व अधिकारी सर्वे का कार्य तत्काल प्रारंभ करें, अभी जहां-जहां संभव है वहां बाढ़ के दौरान हुई क्षति का आंकलन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएचई विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त सैंपलिंग कराई जाए ताकि शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!