भिंड में विधायक-कलेक्टर विवाद: औकात में रहने की नसीहत पर भड़के विधायक, 4 घंटे धरने से गरमाई राजनीति

भिंड में विधायक-कलेक्टर विवाद: औकात में रहने की नसीहत पर भड़के विधायक, 4 घंटे धरने से गरमाई राजनीति
Khabar Digital Admin

भिंड/ राघवेंद्र सिंह/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के भिण्ड सदर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह कुछ किसानों के साथ खाद की समस्या को लेकर बुधवार को कलेक्टर से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे। लेकिन कलेक्टर जब बाहर मिलने नहीं आये तो किसान नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गेट पर आए और गेट बंद करने के लिए निर्देशित किया। लेकिन विधायक गेट खुलवाकर किसानों की समस्याओं को सुनने की बात कहने लगे। जिसके बाद कलेक्टर और विधायक के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने विधायक को उंगली दिखाते हुए उनसे औकात में रहने की बात कह दी। जिसके बाद विधायक भी गुस्से में आ गए और कलेक्टर को मुक्का दिखाते हुए कहा तू मुझे जानता नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि मैं रेत चोरी नहीं चलने दूंगा। जिस पर विधायक ने कहा सबसे बड़ा चोर तू है। इस दौरान पुलिस कर्मचारी दोनों को एक दूसरे से दूर करने की कोशिश करते रहे।

कलेक्टर द्वारा विधायक से औकात में रहने की बात सुनकर किसान भी आक्रोशित हो गए। और कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद कलेक्टर बंगले के अंदर चले गए और विधायक किसानों की समस्याओं और कलेक्टर के रवैये को लेकर कलेक्टर बंगले के सामने ही धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोग कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी संजीव पाठक के साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और विधायक को समझने का प्रयास करने लगे। जब बात नहीं बनी तो एसपी डॉ असित यादव भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विधायक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। वह कलेक्टर से बंगला खाली करवाने की मांग करते हुए गेट के बाहर ही बैठे रहे। देखते ही देखते वहां टेंट लग गया और साउंड सिस्टम एवं कूलर भी आ गये। क्योंकि विधायक का कहना था कि जब तक कलेक्टर नहीं जाता तब तक वह नहीं हटेंगे।

मामले में विधायक ने कहा की वर्तमान में किस को खाद की जरूरत है लेकिन कलेक्टर द्वारा आदेश निकालकर सभी किसानों को केवल दो बोरी खाद दिया जा रहा है ऐसे में जो बड़े किसान हैं उनको खाद की ज्यादा जरूरत है। साथ ही वह कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे और कहा कि कलेक्टर द्वारा हर विभाग पर कब्जा कर उगाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जिले की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उन्हें तत्काल यहां से हटाया जाए।

धरने में शामिल किसानों का आरोप है कि जिले में खाद की भारी किल्लत है, साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। इन मुद्दों को लेकर वे लंबे समय से प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई न होने से आक्रोशित हैं। धरने की खबर फैलते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल और पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात पहुंच गया। वहीं, एसपी डॉ. असित यादव लगातार विधायक से बातचीत कर धरना खत्म कराने की कोशिश करते रहे। प्रभारी मंत्री पहलाद पटेल से व सीएम हाउस पर किसी अधिकारी से चर्चा होने बाद विधायक ने धरना समाप्त किया।

सबसे बड़ा सवाल

आखिर कलेक्टर सत्तापक्ष के भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह से उंगली दिखाकर औकात में रहना ये कह सकते है तो कौन बर्दाश्त करेगा। गुस्सेल विधायक नरेंद्र सिंह ने हाथ उठाकर भी अपनी गुस्सा शांत रखी इसकी प्रशंसा कर रहे है स्थानीय लोग।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!