संयुक्त राष्ट्र संघ के COP31 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी भोपाल की पर्यावरणविद डॉ. साक्षी भारद्वाज

COP31 में भारत की आवाज़ बनेंगी मध्यप्रदेश की डॉ.साक्षी भारद्वाज,प्रदेश का गौरव फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर

संयुक्त राष्ट्र संघ के COP31  में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी भोपाल की पर्यावरणविद डॉ. साक्षी भारद्वाज
Khabar Digital Admin

मध्यप्रदेश के युवाओं की उपलब्धियों में एक अध्याय और जुड़ गया है। जंगलवास की संस्थापक, माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ और मध्यप्रदेश राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ.साक्षी भारद्वाज संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP31 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। डॉ. साक्षी ने बताया कि COP 31 सम्मेलन में पर्यावरण को लेकर भारत के विचार, पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल वास के कार्य, बायोडायवर्सिटी, माइक्रोफोरेस्ट्री, ग्लोबल वार्मिंग, एग्री वोल्टाइक फार्मिंग आदि विषयों पर अपनी बात रखेंगी। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के पर्यावरणविद और इस दिशा में काम करने वाले विद्वान भाग ले रहे हैं । सम्मेलन में भाग लेने और प्रतिनिधित्व करने के लिए डॉ साक्षी मंगलवार को भारत से रवाना हुईं।

Bhopal-based environmentalist Sakshi Bhardwaj represent India United Nations COP31

नौ से बीस नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित हो रहा है। इससे पूर्व डॉ साक्षी अज़रबैजान के बाकू में आयोजित COP29 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं। डॉ.साक्षी एक बार फिर वैश्विक जलवायु मंच पर मध्यप्रदेश और देश की आवाज़ बनेंगी। इसी वर्ष डॉ साक्षी भारद्वाज को युवा मंत्रालय ने विकसित भारत यंग लीडर कार्यक्रम में भी पर्यावरणीय विषयों पर ज्यूरी के रूप में आमंत्रित किया गया था। डॉ साक्षी भारद्वाज मध्य प्रदेश के प्रमुख शिक्षाविद और अन्तरराष्ट्रीय राजनीति के विद्वान स्वर्गीय डॉ रामदेव भारद्वाज की पुत्री हैं।

माइक्रोबायोलॉजी की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए उन्होंने अपने उपक्रम जंगलवास के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों (विशेषकर नारियल के खोल) के पुनः उपयोग, शहरी हरित क्षेत्र बढ़ाने, ऑक्सीजन स्टेशन और माइक्रोफॉरेस्ट्री के जरिए सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का अभिनव कार्य किया है। उनका कार्य COP 31 के प्रमुख एजेंडों जलवायु अनुकूलन, जैव विविधता संरक्षण, शून्य अपशिष्ट, जलवायु-प्रतिरोधी शहर, स्वच्छ ऊर्जा और न्यायसंगत बदलाव से सीधे जुड़ता है।

डॉ. साक्षी के अनुसार यह भागीदारी जमीनी स्तर के पर्यावरणीय नवाचारों और युवा नेतृत्व को वैश्विक मंच पर स्थान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भारतीय युवा जलवायु संरक्षण के लिए विश्व मंच पर कदम बढ़ाने की क्षमता रखते हैं और वैश्विक समाधानों का हिस्सा भी बन सकते है। COP 31 में जाना भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Sakshi Bhardwaj represent India United Nations COP31

क्यों हैं COP31 महत्वपूर्ण

वैश्विक जलवायु प्रतिबद्धताओं को ज़मीनी कार्रवाई में बदलनाकॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (COP) संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के अंतर्गत आयोजित होने वाला वार्षिक वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन है। इसमें देश जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई पर बातचीत करने, उसकी समीक्षा करने और उसे तेज़ करने के लिए एकत्र होते हैं।

यह सम्मेलन सरकारों, नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, व्यवसायों, निवेशकों, नागरिक समाज और युवा नेताओं को एक मंच पर लाता है, जहाँ वे जलवायु शमन, अनुकूलन, जलवायु वित्त, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, जैव विविधता और जलवायु लचीलापन जैसे विषयों पर चर्चा करते हैं। पेरिस समझौता, जो COP21 में अपनाया गया था, वैश्विक जलवायु कार्रवाई का केंद्रीय ढाँचा प्रदान करता है। इसके तहत देश वैश्विक तापमान वृद्धि को 2°C से काफी नीचे रखने और 1.5°C तक सीमित करने के प्रयासों पर काम कर रहे हैं। 2026 में होने वाला COP31 जलवायु प्रतिबद्धताओं से आगे बढ़कर मापने योग्य कार्यान्वयन, जवाबदेही और सहयोगात्मक समाधानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!