भोपाल: SIR और फर्जीवाड़े के आरोप पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, ड्राफ्ट मतदाता सूची निरस्त करने की मांग

भोपाल: SIR और फर्जीवाड़े के आरोप पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, ड्राफ्ट मतदाता सूची निरस्त करने की मांग
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण SIR अभियान और उसमें सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पहुंचकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व मंत्री व एसआईआर कमेटी के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ने किया।

​ड्राफ्ट सूची निरस्त करने और फॉर्म-6 के प्रयोग पर जोर

​कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने 22 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि जो पात्र नागरिक किसी कारणवश फॉर्म-6 भरने से वंचित रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नया अवसर देते हुए सूची में जोड़ा जाए।

नाम हटाने का विरोध

​ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने वर्ष 2003 के रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगतियों) का हवाला देकर हटाए गए मतदाताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नेताओं का कहना था कि बिना उचित सुनवाई के आम नागरिकों को मताधिकार से वंचित करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित लोगों को पक्ष रखने का पर्याप्त समय दिया जाए और उसके बाद ही अंतिम सूची का प्रकाशन हो।

​मतदान प्रक्रिया और फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर रोक की मांग

​प्रतिनिधिमंडल ने फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसे दाखिल करने का सर्वाधिकार केवल बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तक सीमित रखने की बात कही। इसके अतिरिक्त, चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से आगामी सभी चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) के जरिए कराने की पुरानी मांग को दोहराया।

कौन- कौन रहे मौजूद

​इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा के साथ जे.पी. धनोपिया, ललित सैन, इरफान खान, आरिफा खान, अनोखी मानसिंह पटेल, प्रवीण सक्सेना और मनोज राजानी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची की शुद्धता अनिवार्य है और यदि जनता के अधिकारों की अनदेखी हुई, तो पार्टी इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/digital-transformation-at-ramraja-temple-online-payments-introduced-for-devotees-and-ramraja-lok-complex/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!