भोपाल ड्रग्स मामले में सियासत गर्म, कांग्रेस ने डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, पढे़ं पूरी खबर..

भोपाल ड्रग्स मामले में सियासत गर्म, कांग्रेस ने डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, पढे़ं पूरी खबर..
Khabar Digital Admin

खबर डिजिटल/Bhopal Drugs Case भोपाल में पकड़े गए 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स के मामले में अब राजनीतिक सियासत गरमा गयी है। दरअसल, ड्रग्स आरोपी हरीश आंजना की मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ फोटो वायरल हो रही है। जिसके बाद से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा से जवाब मांगा है… वहीं भाजपा ने इस मामले से पूरी तरह से अपने को अलग करते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री के साथ फोटो Harish Anjana with Deputy CM Viral Photoका कोई संबंध नहीं है।

मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी से करीबी संबंध है। मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ एक बड़ी साजिश रचे जाने का भी आरोप लगाया, जिसमें उपमुख्यमंत्री की भी भूमिका है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर निष्पक्ष जांच की मांग की है और उपमुख्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।\

https://twitter.com/KKMishraINC/status/1843175682429653289

केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे नैतिकता का पालन करते हुए उपमुख्यमंत्री को पद से हटा दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://twitter.com/jitupatwari/status/1843222891980369962

आम आदमी पार्टी का भी भाजपा पर हमला, उपमुख्यमंत्री की फोटो को लेकर सवाल
आम आदमी पार्टी के नेता रमाकांत पटेल ने भी इस मामले पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के मुख्य आरोपी हरीश आंजना की उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ फोटो वायरल हो रही है। पटेल ने भाजपा से स्पष्ट करने की मांग की है कि डिप्टी सीएम का इस आरोपी से क्या संबंध है और ड्रग्स कारोबारी के साथ भाजपा के बड़े नेता क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है।

भाजपा का पलटवार, उपमुख्यमंत्री के साथ फोटो का कोई संबंध नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और आप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हरीश आंजना से भाजपा का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ी पार्टी है, और पार्टी के किसी नेता के साथ कोई फोटो खिंचवा ले, इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी उससे जुड़ी हुई है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य पुलिस और जांच एजेंसियों का मनोबल तोड़ना है।

https://twitter.com/Ashish_HG/status/1843227009737990324

वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात की सराहना करनी चाहिए थी कि ड्रग्स के इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, लेकिन इसके बजाय कांग्रेस ने जांच एजेंसियों पर सवाल उठाकर नकारात्मक राजनीति की है।

क्या है पूरा मामला?
भोपाल के समीप नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) गुजरात के साथ मिलकर एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। बंगरसिया के औद्योगिक क्षेत्र में बनाई जा रही इस ड्रग्स की फैक्ट्री से 907 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1800 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक भोपाल का और दूसरा नासिक का रहने वाला है। गुजरात ATS और NCB के संयुक्त प्रयास से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, और दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!