भोपाल: मिंटो हॉल में IPS समागम, नक्सलवाद पर एमपी पुलिस की ऐतिहासिक जीत का जिक्र, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-2025 उपलब्धियों का वर्ष

Khabar Digital Desk

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ राजधानी के ऐतिहासिक मिंटो हॉल में भारतीय पुलिस सेवा संघ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पुलिस सेवा समागम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से आए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ एवं युवा अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की विशेष उपस्थिति रही।

नक्सलवाद के खात्मे में एमपी पुलिस की ऐतिहासिक भूमिका

समागम को संबोधित करते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने नक्सलवाद को समाप्त करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि जो कार्य कभी असंभव प्रतीत होता था, वह पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों के बेहतर समन्वय से संभव हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को पदोन्नतियां दी गईं, कई बड़े नक्सली एनकाउंटर हुए और डायल-112 सेवा की शुरुआत कर त्वरित पुलिस सहायता को सशक्त बनाया गया।

2025 उपलब्धियों का वर्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस समाज में अनुशासन और सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने वर्ष 2025 को प्रदेश के लिए उपलब्धियों से भरा बताते हुए नक्सलवाद के खात्मे को बड़ी सफलता बताया। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हनुमान जी को जामवंत का मार्गदर्शन मिला, वैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों का अनुभव पुलिस बल को सही दिशा देता है।

हर साल साढ़े सात हजार पुलिस भर्तियों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में हर वर्ष 7,500 पदों पर पुलिस भर्ती की जाएगी, जिससे पुलिस बल और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!