भोपाल में पुलिस को किडनैप कर ले गए बदमाश… चैकिंग के दौरान की घटना

भोपाल में पुलिस को किडनैप कर ले गए बदमाश… चैकिंग के दौरान की घटना
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शाहपुरा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों ने एक पुलिस आरक्षक को ही अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने आरक्षक के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए और उसे कार में डालकर पूरी रात शहर में घूमते रहे। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। सुबह पुलिस की गतिविधियां बढ़ने पर आरोपी आरक्षक को एमपी नगर इलाके के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन की जानकारी के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

चेकिंग के दौरान कार में बैठा था आरक्षक
पुलिस के मुताबिक घटना 7 और 8 अगस्त की दरमियानी रात की है। शाहपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक सुंदरराम पटेल अपने एक साथी के साथ रात में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की और उसे थाने चलने के लिए कहा। इसी बीच आरक्षक का साथी बाइक से आगे निकल गया, जबकि सुंदरराम कार में बैठ गए। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने आरक्षक को काबू में कर लिया और उसका मोबाइल छीनकर बंद कर दिया।

वायरलेस पर नाकाबंदी का संदेश सुनकर फिर पीटा
जब आरक्षक निर्धारित समय पर थाने नहीं पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए शहरभर में अलर्ट जारी किया गया और संभावित स्थानों पर नाकाबंदी के निर्देश दिए गए। आरक्षक के पास वायरलेस सेट भी मौजूद था। आरोपियों को जब वायरलेस पर पुलिस की गतिविधियों और नाकाबंदी से संबंधित संदेश सुनाई दिए तो उन्हें अंदेशा हो गया कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इसके बाद बदमाशों ने आरक्षक के साथ दोबारा मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आरक्षक को बंधक बनाए रखा और रातभर कार में शहर की अलग-अलग सड़कों पर घुमाते रहे।

सुबह सड़क किनारे छोड़कर भागे
पुलिस की तलाश और शहर में बढ़ती सक्रियता के बीच आरोपी सुबह के समय आरक्षक को एमपी नगर के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरक्षक को सुरक्षित बरामद किया और घटना की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। कार के नंबर और फुटेज से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

जिस कार से वारदात, वह वकील के नाम पर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार एक वकील के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने वाहन का इस्तेमाल किस तरह किया। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि कार आरोपियों ने कहीं से चोरी की थी या वाहन मालिक से उनका कोई सीधा संबंध है। पुलिस वाहन के मालिक और आरोपियों के बीच संबंधों की भी पड़ताल कर रही है।

आरोपी विदिशा और भोपाल से जुड़े
पुलिस जांच में यह जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए आरोपियों में कुछ का संबंध विदिशा जिले के गंजबासौदा से है, जबकि एक आरोपी भोपाल में ही रहता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। मामले में पुलिस ने अपहरण और लूट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिसकर्मी के अपहरण से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
राजधानी के एक प्रमुख इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक को ही बदमाशों द्वारा अगवा किए जाने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना ने यह भी चिंता बढ़ाई है कि जब रात की ड्यूटी कर रहा पुलिसकर्मी ही अपराधियों के निशाने से सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति होगी। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है, और पुलिस वारदात के पीछे के कारणों के साथ-साथ वाहन, आरोपियों और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!