Railway News : रेल मदद पर यात्री शिकायतों का तत्परता से निपटारा… 21 मिनट में शिकायतों का समाधान

Railway News : रेल मदद पर यात्री शिकायतों का तत्परता से निपटारा… 21 मिनट में शिकायतों का समाधान
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं शिकायत निवारण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में ‘रेल मदद’ पोर्टल/एप के माध्यम से यात्री शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप भोपाल मंडल ने 85 प्रतिशत यात्री संतुष्टि प्राप्त किया है।

‘रेल मदद’ ने किया कमाल
यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं तनावमुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल में ‘रेल मदद’ को एक सशक्त शिकायत निवारण मंच के रूप में विकसित किया गया है। रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर 139 सहित सभी माध्यमों को ‘रेल मदद’ पोर्टल एवं मोबाइल एप में एकीकृत किया गया है, जिससे यात्रियों की शिकायतें एक ही प्लेटफॉर्म पर दर्ज होकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। शिकायत के निस्तारण के पश्चात यात्रियों से फीडबैक भी प्राप्त किया जाता है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा रहा है।

समाधान का औसत समय मात्र 21 मिनट
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल में 16 जून 2024 से रेल मदद वॉर रूम की शुरुआत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्री शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। वॉर रूम के प्रभावी संचालन के चलते भोपाल मंडल में वर्तमान में शिकायतों के समाधान का औसत समय मात्र 21 मिनट है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indores-sai-nath-temple-runs-%e2%82%b95-community-help-kitchen-kailash-vijayvargiya-ramesh-mendola/

समस्या के समाधान पर निगरानी
रेल मदद वॉर रूम के प्रभारी मयंक शर्मा के अनुसार रेल मदद पर जैसे ही कोई शिकायत प्राप्त होती है, संबंधित विभाग को तुरंत सूचित कर यात्री से तत्काल संपर्क किया जाता है, और समस्या के समाधान तक निरंतर निगरानी रखी जाती है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।इस व्यवस्था में वाणिज्य, विद्युत, सी एंड डब्ल्यू, मेडिकल, रेल सुरक्षा बल सहित विभिन्न विभाग 24 घंटे समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निपटान संभव हो पा रहा है।

कुल 36,372 शिकायतें हुईं प्राप्त
पिछले वित्तीय वर्ष (जून 2024 से मार्च 2025) के दौरान भोपाल मंडल को ‘रेल मदद’ पोर्टल पर कुल 36,372 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2025 से नवम्बर 2025 तक) में प्राप्त 32,714 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटान सुनिश्चित किया गया है। भोपाल मंडल की यह उपलब्धि रेलवे प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता एवं यात्री-केन्द्रित कार्य संस्कृति का स्पष्ट प्रमाण है, जो भारतीय रेल में एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभर रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ayushman-bharat-scheme-irregularities-shahpura-dindori-health-center/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!