​भोपाल में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम

​भोपाल में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम
Khabar Digital Desk

​भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आनंद नगर इलाके में मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित आयसर ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​काम से लौटते समय हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय प्रवेश जाटव आनंद नगर स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे जब वह अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रायसेन रोड पर पीछे से आ रहे एक आयसर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवेश सड़क पर दूर जा गिरा और उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/government-primary-school-mothar-teacher-shortage-news/

​परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

​प्रवेश मूल रूप से रायसेन जिले के सुल्तानपुर का निवासी था और पिछले तीन वर्षों से आजीविका की तलाश में भोपाल में रह रहा था। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को छोड़ गया है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-tribal-filmmakers-success-story-bhopal-film-festival/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!