मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: राजधानी में 2000 ड्रोन शो में दिखा ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’, मोदी-मोहन और बाघ की दहाड़ ने किया रोमांचित

Khabar Digital Admin

भोपाल/ खबर डिजिटल। Abhyuday Madhya Pradesh Drone Show मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में भोपाल का आसमान एक अद्वितीय दृश्य से जगमगाया। शाम 7 बजे से शुरू हुए 15 मिनट के ड्रोन शो ने मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और विकास की यात्रा का जीवंत प्रदर्शन किया। “विरासत से विकास की ओर” थीम पर आधारित यह शो कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन्स लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अर्पित गोयल के मार्गदर्शन में किया गया।

MP Drone Show 2025 on Madhya Pradesh Foundation Day

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” से जगमगाया भोपाल का आसमान

2000 ड्रोन से सुसज्जित इस शो ने 3D आकर्षक फॉर्मेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश की परंपरा, प्रगति और नवाचार के संगम को आकाश में साकार किया। शो में ⁠भारत का मानचित्र (पहला दृश्य) एवं मध्यप्रदेश के जिलों का चित्रण (दूसरा दृश्य), ⁠प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की आकृति, ⁠सूर्य उदय के साथ “अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047,” ⁠महाकाल मंदिर एवं शिवलिंग की आरती, ⁠लोक कला एवं मांडने,⁠छलांग लगाता हुआ बाघ, ⁠खेत एवं कृषि दृश्य, ⁠उद्योग एवं एवं एमपी इंवेस्टर्स समिट का लोगो, ⁠हाइवे, मेट्रो एवं हवाई जहाज, ⁠जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान-जय अनुसंधान, ⁠वेधशाला, ⁠अलौकिक सिंहस्थ 2028, ⁠प्रस्तुति (फाइनल फॉर्मेशन) को शामिल किया गया।

MP Drone Show 2025 on Madhya Pradesh Foundation Day
MP Drone Show 2025 on Madhya Pradesh Foundation Day

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” ड्रोन शो ने दिखाया विकास का नया विज़न

इस शो ने न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया, बल्कि यह “अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047” की दिशा में बढ़ते आत्मविश्वास, नवाचार और विकासशील दृष्टिकोण का प्रतीक भी बना। “अभ्युदय मध्यप्रदेश” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि राज्य को नई दिशा देने का रोडमैप है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और हरित विकास पर विशेष फोकस किया गया है। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ ड्रोन शो की विशेष झलकियां राज्य भर में लाइव प्रसारित की गईं। कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन द्वारा संकल्पित ड्रोन शो तकनीक और परंपरा के संगम का एक अनूठा उदाहरण बना, जो आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश के विकास की नई पहचान बनेगा।

MP Drone Show 2025 on Madhya Pradesh Foundation Day
MP Drone Show 2025 on Madhya Pradesh Foundation Day
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!