भोपाल में 14 अगस्त को होगा ‘स्टेट टाउन हॉल अगेंस्ट ई-20’… पेट्रोल को लेकर जनता की चिंताओं पर होगी चर्चा

भोपाल में 14 अगस्त को होगा ‘स्टेट टाउन हॉल अगेंस्ट ई-20’… पेट्रोल को लेकर जनता की चिंताओं पर होगी चर्चा
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ देश में ई-20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों, चालकों और आम उपभोक्ताओं के बीच लगातार उठ रहे सवालों के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ‘स्टेट टाउन हॉल अगेंस्ट ई-20’ नाम से होने वाले इस कार्यक्रम में ई-20 पेट्रोल से जुड़े मुद्दों और आम लोगों की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे नर्मदीय भवन, तुलसी नगर, भोपाल में किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, इस जनसंवाद का उद्देश्य ई-20 पेट्रोल को लेकर जनता के बीच मौजूद सवालों और आशंकाओं को सार्वजनिक मंच उपलब्ध कराना है।

संजय सिंह और जितेंद्र सिंह तोमर होंगे शामिल
राज्य स्तरीय टाउन हॉल में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी तथा दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ई-20 पेट्रोल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में वाहन चालकों और उपभोक्ताओं के सामने आ रहे सवालों, ई-20 पेट्रोल को लेकर जनभावनाओं तथा इससे जुड़े अन्य जनहित के मुद्दों को संवाद के माध्यम से सामने रखने की तैयारी है।

ई-20 को लेकर जनता की राय जानने की कोशिश
आयोजकों का कहना है कि ई-20 पेट्रोल जैसे विषय का सीधा संबंध आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों से है। ऐसे में इस मुद्दे पर जनता के सवालों और चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। टाउन हॉल के जरिए इन्हीं सवालों को व्यापक स्तर पर उठाने और लोगों को अपनी बात रखने का अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। जनसंवाद में ई-20 पेट्रोल को लेकर आम लोगों के अनुभव, आशंकाएं और जनहित से जुड़े दूसरे पहलुओं पर चर्चा किए जाने की बात कही गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-by-election-loss-mp-bjp-new-strategy-ashutosh-tiwari-narottam-mishra-2028/

प्रदेशभर से लोगों को जोड़ने की तैयारी
पार्टी के मीडिया प्रभारी मिन्हाज आलम ने बताया कि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। भोपाल पहुंचने वाले लोगों से नर्मदीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का आग्रह किया गया है। वहीं, दूसरे जिलों के लोग ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन जोड़ने की अपील की गई है, ताकि ई-20 पेट्रोल से जुड़े सवालों और जनचिंताओं को व्यापक मंच मिल सके।

14 अगस्त को भोपाल में होगा राज्य स्तरीय संवाद
ई-20 पेट्रोल को लेकर देशभर में जारी बहस के बीच भोपाल में होने वाला यह टाउन हॉल कार्यक्रम आम जनता की राय को सामने रखने का एक प्रयास बताया जा रहा है। आयोजकों ने प्रदेश के नागरिकों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य ई-20 पेट्रोल से जुड़े जनहित के मुद्दों पर संवाद स्थापित करना और जनता की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।

Indore news: पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने गया युवक रहस्यमयी ढंग से लापता… मंगेतर को भेजी सेल्फी

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!