भोपाल शहर का ट्रैफिक आज रहेगा डाइवर्ट, जाम से बचने के लिए पढ़ें ये खबर

भोपाल शहर का ट्रैफिक आज रहेगा डाइवर्ट, जाम से बचने के लिए पढ़ें ये खबर
Khabar Digital Admin

भोपाल/खबर डिजिटल। राजधानी भोपाल, मुख्यमंत्री निवास में आज ‘‘भारत का समय - पृथ्वी का समय विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’’ का लोकार्पण एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्रिमंडल के सदस्य, विशिष्ट अतिथि तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के चलते भोपाल शहर में रैली भी निकाली जाएगी। जिसके चलते आज भोपाल शहर का ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। खबर डिजिटल आपको कार्यक्रम की जानकारी देंगे। जिससे आप जाम में फंसने से बच सकें-

बाइक रैली से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत ‘‘भारत का समय - पृथ्वी का समय’’ थीम पर आधारित दो-पहिया वाहन रैली से होगी। यह रैली सुबह शौर्य स्मारक से प्रारंभ होकर ठंडी सड़क, 1250 अस्पताल चौराहा, तरुण पुष्कर तिराहा, अपेक्स बैंक तिराहा, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए आकाशवाणी चौराहा पहुंचेगी। यहाँ से सभी बाइकें श्यामला हिल्स थाना पर पार्क की जाएंगी और प्रतिभागी पैदल सीएम निवास की ओर बढ़ेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए भारत भवन के सामने पार्किंग परिसर निर्धारित किया गया है। वहीं छात्र-छात्राओं को लेकर आने वाली बसें सीएम निवास गेट पर छात्रों को उतारकर बोट क्लब पर पार्क की जाएंगी।

यातायात डायवर्जन

आयोजन को देखते हुए भोपाल पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

सुबह 9:30 बजे से पॉलीटेक्निक चौराहा से आकाशवाणी चौराहा और आसपास के मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

स्काउट गाइड तिराहा, जनजातीय संग्रहालय, स्मार्ट पार्क, भारत माता चौराहा और स्मार्ट रोड मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

रैली समाप्त होने के बाद स्काउट गाइड तिराहा से पॉलीटेक्निक चौराहा होकर भी आवाजाही संभव होगी।

पॉलीटेक्निक चौराहा से रोशनपुरा और वीआईपी रोड की ओर ट्रैफिक चालू रहेगा।

पुलिस की अपील

भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 या 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!