बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.26 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.26 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

खाता उपलब्ध कराने के एवज में लेता था कमीशन, अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े तार

कटनी--जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले कमीशन लेता था और साइबर ठगी गिरोह की मदद करता था।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना कुठला एवं चौकी बिलहरी की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।क्या है पूरा मामलाप्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन नगर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आर्यवत शिक्षा समिति के नाम पर डोनेशन दिलाने का झांसा देकर संस्था के एक्सिस बैंक खाते का उपयोग किया गया। इस खाते के माध्यम से 4.26 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया।शिकायत पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मुंबई से पकड़ा गया आरोपीजांच के दौरान संबंधित बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित पूनम नगर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक नार्कर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के कहने पर होटल में मोबाइल लेकर रुकता था, जहां से फॉरवर्डेड मैसेज ऐप के जरिए ठगी की रकम खातों में ट्रांसफर की जाती थी। इसके बदले उसे 15 हजार रुपये साप्ताहिक और 60 हजार रुपये मासिक भुगतान किया जाता था।फरार मास्टरमाइंड पर शिकंजामामले में आरोपी के साथी प्रशांत पद्मने और अब्दुल सत्तार फरार हैं, जिनके खिलाफ देशभर में करीब 54 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों के दुबई में होने की सूचना है और उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।पहले से दर्ज हैं कई मामलेगिरफ्तार आरोपी अभिषेक नार्कर के खिलाफ भी महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति और आरक्षक लव उपाध्याय की महत्व पूर्ण भूमिका रही

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!