Train Cancelled: मध्यप्रदेश के इस स्टेशन पर 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कई घंटों लेट

बीना जंक्शन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

Train Cancelled: मध्यप्रदेश के इस स्टेशन पर 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कई घंटों लेट
डॉ आशा शर्मा

बीना जंक्शन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग के काम ने रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. रेलवे प्रशासन काम को पूरा करने के लिए कई ट्रेनों को निरस्त कर रहा है, तो कुछ गाड़ियों को घंटों रीशेड्यूल करके चलाया जा रहा है. इस वजह से रोजाना बीना से आवाजाही करने वाले अप-डाउनर्स के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों की भारी फजीहत हो रही है. वक्त पर ट्रेनें न मिलने के कारण लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनका पूरा दिन प्रभावित हो रहा है.

स्कूली बच्चों और रोजाना के यात्रियों की बढ़ी फजीहत

यार्ड में चल रहे इस काम की सबसे ज्यादा गाज लोकल और मेमू ट्रेनों पर गिरी है. सागर, गुना और भोपाल रूट पर चलने वाली मेमू गाड़ियों को कहीं पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, तो कहीं आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है. इससे नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और छात्रों का रोजाना का सफर काफी मुश्किल भरा हो गया है. शनिवार को ही दमोह जा रहे स्कूली बच्चों का एक दल सुबह करीब 10 बजे स्टेशन पहुंच गया था. यहां आने पर उन्हें पता चला कि बीना-कटनी मेमू ढाई घंटे देरी से रवाना होगी. इसके चलते बच्चों और उनके साथ आए लोगों को लंबे समय तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा. रेलवे के अनुसार यह स्थिति 15 अक्टूबर तक बनी रहने की संभावना है.

कई प्रमुख ट्रेनें रद्द और घंटों लेट

शनिवार को रीमॉडलिंग कार्य के कारण नागदा-बीना एक्सप्रेस और श्रीधाम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें रद्द रहीं. इसके अलावा लंबी दूरी की कई गाड़ियों को देरी से रीशेड्यूल कर चलाया गया:

  • नागदा-बीना एक्सप्रेस: निरस्त
  • श्रीधाम एक्सप्रेस: निरस्त
  • गोंडवाना एक्सप्रेस: 3 घंटे 7 मिनट लेट
  • अमृतसर एक्सप्रेस: 5 घंटे 31 मिनट लेट
  • पातालकोट एक्सप्रेस: 4 घंटे 54 मिनट लेट
  • बीना-कटनी मेमू: 2 घंटे 30 मिनट रीशेड्यूल
  • बीना-दमोह पैसेंजर: बीना के बजाय मालखेड़ी स्टेशन से संचालित

ट्रेनों की इस बदहाली से परेशान यात्रियों का कहना है कि रेलवे को इन बदलावों की सटीक जानकारी समय रहते देनी चाहिए, ताकि वे अपनी यात्रा का प्लान उसी हिसाब से बना सकें.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!