BJP Leaders Expelled: बड़ा एक्शन… भाजपा ने दो बड़े पदाधिकारियों को निकाला, कारण जान लगेगा झटका

बलौदाबाजार में कथित फर्जी ट्रांसफर आदेश के मामले में भाजपा ने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पलारी थाना पुलिस ने दोनों नेताओं समेत चार लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप में केस दर्ज किया है.

BJP Leaders Expelled: बड़ा एक्शन… भाजपा ने दो बड़े पदाधिकारियों को निकाला, कारण जान लगेगा झटका
डॉ आशा शर्मा

बलौदाबाजार जिले में फर्जी ट्रांसफर आदेश से जुड़े मामले में भाजपा ने अपने दो पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है. पार्टी ने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को संगठन से निष्कासित कर दिया है. दोनों नेताओं पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसके जरिए सरकारी कर्मचारी को स्थानांतरण का लाभ दिलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है.

फर्जी ट्रांसफर आदेश से शुरू हुआ मामला

यह पूरा मामला पलारी क्षेत्र से सामने आया है. जानकारी के अनुसार, रोहांसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण चिकित्सा सहायक के पद पर कार्यरत करण कुमार देवांगन ने 17 अगस्त को खंड चिकित्सा अधिकारी, पलारी के सामने एक ट्रांसफर आदेश प्रस्तुत किया था.

दस्तावेज में दावा किया गया था कि करण देवांगन का तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर, विकासखंड भाटापारा में कर दिया गया है. इस आदेश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा कार्यालय का आदेश क्रमांक और 14 अगस्त 2026 की तारीख दर्ज थी.

जांच में सामने आई दस्तावेज की गड़बड़ी

ट्रांसफर आदेश की जांच के दौरान अधिकारियों को दस्तावेज की सत्यता पर संदेह हुआ. मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तक पहुंचाई गई. वहां रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि संबंधित स्थानांतरण आदेश कार्यालय की ओर से जारी ही नहीं किया गया था.

जांच में यह भी सामने आया कि दस्तावेज पर CMHO के वास्तविक हस्ताक्षर मौजूद नहीं थे. इसके बाद कार्यालय की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मामले में 21 अगस्त को पलारी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. पुलिस की शुरुआती जांच में फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की बात सामने आई.

पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन और रवि कुमार सेन को आरोपी बनाया है. इन सभी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसका इस्तेमाल करने से जुड़ी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

भाजपा ने दोनों पदाधिकारियों को किया निष्कासित

मामले में नाम सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने भी कार्रवाई की है. पार्टी ने कृष्णा अवस्थी और पुनीराम पटेल को उनके संगठनात्मक पदों से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित फर्जी ट्रांसफर आदेश किस तरह तैयार किया गया और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका थी. मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!