कैसे बने निशांत खरे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी... जानिये रेस में थे कौन-कौन से नाम

Madhya Pradesh BJP appoints Dr. Nishant Khare as State Office In-Charge after nearly a year of deliberations. Know his background, political connections and the impact of this key organizational appointment.

कैसे बने निशांत खरे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी... जानिये रेस में थे कौन-कौन से नाम
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। लंबे समय से खाली पड़े प्रदेश कार्यालय प्रभारी के पद पर आखिरकार डॉ. निशांत खरे को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस पद को लेकर पिछले करीब एक साल से संगठन के भीतर कई नामों पर मंथन चल रहा था, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण नियुक्ति लगातार टल रही थी। कार्यकर्ताओं को परेशान होना पड़ रहा था, क्योंकि कार्यालय की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति के हाथ नहीं होने से उनको संपर्क करने में परेशानी हो रही थी।

कई दिग्गजों के नाम थे चर्चा में
प्रदेश कार्यालय प्रभारी के पद के लिए राहुल कोठारी, शैलेंद्र बरुआ, सुमेर सिंह सोलंकी और गौरव रणदिवे के नाम प्रमुखता से सामने आए थे। संगठन में इन नामों को लेकर अलग-अलग स्तर पर चर्चाएं भी हुईं, लेकिन किसी एक नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच लंबे समय तक चली मशक्कत के बाद डॉ. निशांत खरे के नाम पर सहमति बनी।

प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व से ली सहमति
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस नियुक्ति को अंतिम रूप देने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सहमति मांगी थी। इसके बाद 6 नवंबर को डॉ. निशांत खरे की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया। खासतौर पर नियुक्ति को लेकर धनतेरस का दिन भी मुहूर्त के अनुसार ही चुना गया, माना जा रहा है कि इसके पीछे भी नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संगठन में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
प्रदेश कार्यालय प्रभारी का पद भाजपा संगठन में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्यालय से जुड़े कामकाज, समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में इस पद की अहम भूमिका होती है। डॉ. निशांत खरे की नियुक्ति के बाद अब प्रदेश कार्यालय में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा देखने को मिल सकता है। वहीं, इस फैसले से उन नेताओं की प्रत्यक्ष भूमिका भी प्रभावित होने की संभावना है, जो अब तक कार्यालय से जुड़े कामकाज में सक्रिय थे।

किसके खास डॉ. निशांत खरे?
डॉ. निशांत खरे मूलत: इंदौर के रहने वाले हैं, पेश से वो एक डॉक्टर हैं, जिन्होंने आदिवासियों के बीच जमकर काम किया। उनको इस काम के लिए पू्र्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुना था। एक सामान्य डॉक्टर से बीजेपी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी के पद पर नियुक्ति तक उनको खरे का गुरु माना जाता है। हालांकि इसमें डॉ. निशांत खरे की मेहनत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। अब देखना होगा कि डॉ. निशांत खरे की नियुक्ति के बाद प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में क्या बदलाव आते हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!