कटनी में भाजपा का बूथ सम्मेलन: राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने दिया संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मंत्र

कटनी में भाजपा का बूथ सम्मेलन: राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने दिया संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मंत्र
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी-- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर गुरुवार को कटनी प्रवास पर रहीं। कटनी आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत शक्तिकेन्द्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।होटल ब्रजवासी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही चल रहे SIR अभियान में पूरी सतर्कता के साथ पात्र एवं अपात्र मतदाताओं की जानकारी एकत्र कर सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. अलका गुर्जर का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका सानिध्य संगठन को नई ऊर्जा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा संगठन की शक्ति और सुदृढ़ता को दर्शाता है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय, श्री रवि खरे, सुश्री अंकिता तिवारी, श्री आशीष गुप्ता बाबा सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री रजत जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विधायक श्री संदीप जायसवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री श्री मनीष दुबे, जिला कार्यालय मंत्री श्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला, सह कार्यालय मंत्री श्री यज्ञदत्त मिश्रा, पार्षद श्रीमती बीना बैनर्जी, SIR संयोजक श्री विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!