पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर कटनी के सुभाष चौक में भाजपा का जश्न

Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी,-- 4 मई:पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम शहर के प्रमुख स्थल सुभाष चौक में जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन और गगनचुंबी आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” तथा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान कर दिया।करीब एक घंटे तक चले इस विजय उत्सव में कार्यकर्ता उत्साह से झूमते नजर आए। एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला देर तक जारी रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने अधर्म को परास्त कर धर्म का परचम लहराया है और अब बंगाल में विकास एवं सुशासन का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का परिणाम बताया।उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक विजय आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विचारधारा की जीत है, जिसे देशभर में दोहराया जाएगा।कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!