MP Politics: MP बीजेपी में शामिल होंगे कई कांग्रेस विधायक? आया भूचाल

MP Politics: MP बीजेपी में शामिल होंगे कई कांग्रेस विधायक? आया भूचाल
Vijay Pal

MP Politics: मध्यप्रदेश के राजनैतिक गलियारों में एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है, जिसने प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक की सियासी धड़कनें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार को लेकर दिए गए बयान के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। इंदौर में भाजपा की फायरब्रांड विधायक मालिनी गौड़ और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीतू पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए पलटवार किया तो ठीक है, लेकिन एक दावा ऐसा ठोका की प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में भूचाल लाकर खड़ा कर दिया।

जीतू पटवारी का तंज

इस पूरे विवाद की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान के बाद हुई। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए दावा किया कि वर्तमान सरकार से जनता ही नहीं, बल्कि खुद भाजपा के विधायक भी अंदरूनी तौर पर बेहद खफा हैं। पटवारी ने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा, अगर आज पूरी ईमानदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से गुप्त सलाह ली जाए, तो सदन में बहुमत से भी ज्यादा संख्या में बीजेपी के विधायक मुख्यमंत्री को उनके पद से हटाने के लिए बेचैन बैठे हैं।

बीजेपी के संपर्क में कई कांग्रेस विधायक!

जीतू पटवारी के इस बयान पर इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 से भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के अंदरूनी संकट को उजागर कर दिया है। मालिनी गौड़ ने मीडिया के सामने दावा किया कि कांग्रेस के कई मौजूदा विधायक और बड़े नेता खुद अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तानाशाही से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके कांग्रेस के कई माननीय इस समय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से लगातार संपर्क साध रहे हैं और कभी भी पाला बदल सकते हैं।

क्या बोले अध्यक्ष खंडेलवाल?

इस पूरे वाकयुद्ध के बीच इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी जीतू पटवारी पर सवाल खड़े कर दिए। हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा ​कि जीतू पटवारी किसी भी राजनैतिक विषय पर उतनी गंभीरता और सूझबूझ से बात नहीं करते हैं, जितनी एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को करनी चाहिए। इसलिए उनकी हर बात पर प्रतिक्रिया देना हम जरूरी नहीं समझते।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!