बीजेपी ने स्वदेशी अपनाने पर लगाया जोर, घर-घर तक संकल्प दिलाने की कोशिश

बीजेपी ने स्वदेशी अपनाने पर लगाया जोर, घर-घर तक संकल्प दिलाने की कोशिश
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत सागर विधानसभा में गुरुवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय, अम्बेडकर वार्ड, धर्मश्री में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत - राजेन्द्र शुक्ल
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि 'आज पूरा भारत निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। पूरा विश्व जानता है कि भारत बहुत जल्द तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है। हम जापान को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर आ चुके हैं और शीघ्र ही जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे। इसके बाद हम सिर्फ अमेरिका और चीन से पीछे रहेंगे' उन्होंने आगे कहा कि भारत अब न केवल आर्थिक रूप से बल्कि रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल युद्ध में पाकिस्तान को पराजित किया, बल्कि अपने स्वदेशी हथियारों की क्षमता का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत आज रक्षा निर्माण में भी अग्रणी राष्ट्र है। आज भारतीय हथियारों की विश्वभर में मांग बढ़ रही है।' ,साथ ही कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा 'वोकल फॉर लोकल' अभियान आत्मनिर्भर भारत की नींव है,जब हर भारतीय स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगा, तभी सच्चे अर्थों में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। स्वावलंबन की यह भावना ही आने वाले भारत की पहचान होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/man-arrested-for-washing-feet-and-offering-water-video-enrages-crowd/

स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से ही बनेगा सशक्त भारत- शैलेंद्र कुमार जैन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि 'भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, वर्ष 2014 में जब माननीय नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद संभाला था, तब भारत रक्षा और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में विश्व में 11वें स्थान पर था, आज हम चौथे स्थान पर हैं। यह परिवर्तन स्वदेशी भावना और आत्मनिर्भर भारत की नीति के कारण संभव हुआ है।'
उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है। यदि हम अपने ही बनाए उत्पादों का उपभोग करने लगें, तो हमें किसी अन्य देश पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। अमेरिका या कोई भी देश टैरिफ लगा ले, भारत अपनी क्षमता से आगे बढ़ेगा। यही आत्मनिर्भर भारत का वास्तविक स्वरूप है।'

बीजेपी के आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। साथ ही इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी, मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे, अमित बैसाखिया, नीलम अहिरवार, नीरज यादव, नगर निगम की सभापति संगीता तिवारी, निकेश गुप्ता, श्रीकांत जैन,मनीष चौबे, नितिन सोनी, प्रदीप पाठक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज यादव ने किया एवं आभार मेघा दुबे ने किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!