MP BJP: चापलूसों के चंगुल में फंस गए 'महाराज', जानिए कौन बोला?

MP BJP: चापलूसों के चंगुल में फंस गए 'महाराज', जानिए कौन बोला?
Vijay Pal

MP BJP: मध्य प्रदेश की सियासत में सिंधिया घराने के गढ़ गुना-शिवपुरी में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के अंदर पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच की खाई अब खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के एक विवादित बयान से जुड़ा है, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

सिंधिया दौरे से दूरी, फिर बयान

केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में गुना के तीन दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान सरकारी और सांगठनिक कार्यक्रमों की धूम रही, लेकिन गुना विधायक पन्नालाल शाक्य कहीं नजर नहीं आए। उनकी इस अनुपस्थिति ने पहले ही कयासों का बाजार गर्म कर रखा था, जिस पर विराम लगाते हुए विधायक ने मीडिया के सामने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने संगठन की आंतरिक खींचतान को जगजाहिर कर दिया।

घेर कर बैठे हैं चुगलखोर और चापलूस

मीडिया से खुलकर बात करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। उन्होंने कहा ​कि बड़े नेताओं को अपने आस-पास मौजूद चुगलखोरों और चापलूसों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। जब कोई बड़ा नेता ऐसे तत्वों के चंगुल में फंस जाता है, तो उस तक जमीनी हकीकत और सही-गलत की जानकारी पहुंचना बंद हो जाती है। शाक्य ने आगे कहा कि वे हमेशा अपने वरिष्ठ नेताओं को हकीकत से रूबरू कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर गलत इरादे वाले लोग नेतृत्व पर हावी हो जाएं, तो फिर किसी को भी लंबे समय तक बचाना मुश्किल हो जाता है।

उठाया खाद संकट का मुद्दा

विधायक ने केवल राजनीतिक सलाह ही नहीं दी, बल्कि स्थानीय प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे वरिष्ठ नेताओं के सामने झूठी और मनगढ़ंत तस्वीरें पेश करते हैं। उन्होंने खाद संकट के दौरान हुई एक महिला की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन ने असली वजह को दबाकर एक नई कहानी गढ़ दी, जिससे नेतृत्व तक सही बात नहीं पहुंच सकी।

दौरे से गायब रहने पर दी सफाई

सिंधिया के कार्यक्रमों से नदारद रहने के सवाल पर विधायक ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके पास जनता के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी हैं। हर समय मंत्रियों और नेताओं के पीछे घूमते रहने से जनता और परिवार दोनों की अनदेखी होती है।

राजनीतिक गलियारों मे चर्चा?

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि गुना-शिवपुरी सीट पर लोकसभा चुनाव के बाद से ही मूल भाजपा बनाम सिंधिया समर्थक के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। पन्नालाल शाक्य का यह गुस्सा इसी असंतोष का नतीजा है। हालांकि, इस पूरे मामले पर भाजपा संगठन या ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस बयानबाजी ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में गुना की राजनीति में बड़ा मोड़ आ सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!