MLA Sanjay Pathak: बीजेपी में भूचाल, विधायक संजय पाठक देंगे इस्तीफा!, दिया बड़ा बयान

MLA Sanjay Pathak: बीजेपी में भूचाल, विधायक संजय पाठक देंगे इस्तीफा!, दिया बड़ा बयान
Vijay Pal

MLA Sanjay Pathak: मध्य प्रदेश की राजनीति में मशहूर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उनके एक बयान ने बीजेपी में भूचाल लकर रख दिया है। हनुमान जयंती के अवसर पर कैमोर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता को 'टेस्ट' करने का ऐलान किया है।

मंच से रखा प्रस्ताव

विधायक संजय पाठक ने भरे मंच से जनता के सामने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने खुद का सर्वे कराया था। चुनाव से पहले उन्होंने अपने क्षेत्र में वोटिंग कराई थी। उस समय विजयराघवगढ़ की करीब 1.40 लाख की आबादी में से जनता ने उन्हें 1.02 लाख वोट देकर समर्थन दिया था। उन्होंने उसी सर्वे के आधार पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था और जीत हासिल की थी।

इस्तीफा दे दूंगा: संजय पाठक

वायरल वीडियो में संजय पाठक ने फिर से वही बात दौहराते हुए कहा है कि वे इस बात पर विचार कर रहे हैं कि एक बार फिर उसी तरह की वोटिंग कराई जाए। विधायक पाठक ने साफ कहा कि अगर उन्हें जनता का 51% से एक भी वोट कम मिला, तो वे अपना इस्तीफा दे देंगे। उनका मानना है कि जनता के आशीर्वाद के बिना सेवा करने का कोई औचित्य नहीं है। वे यह जानना चाहते हैं कि अगले 5 साल वे जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं या नहीं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

संजय पाठक का यह अंदाज हमेशा से प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय रहा है। जहां नेता चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, वहीं संजय पाठक का खुद को बार-बार 'जनता की अदालत' में साबित करने का यह तरीका विपक्ष के लिए भी एक चुनौती है। अब क्या सच में विजयराघवगढ़ में फिर से वोटिंग होगी? यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन उनका इस्तीफा देने वाला बयान ने पार्टी में हलचल मचा दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!