भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद बोले – सेवा पखवाड़ा नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का माध्यम

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद बोले – सेवा पखवाड़ा नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का माध्यम
Khabar Digital Admin

भोपाल, 10 सितम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि “सेवा परमो धर्मः और गरीब कल्याण ही सेवा पखवाड़े का मूल उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ आयोजन नहीं है, बल्कि इसे नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का माध्यम बनाना होगा।

15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से शुरू होगा और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा।

17 सितम्बर को प्रदेशभर के अस्पतालों में चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी इसका लाइव संबोधन करेंगे।

पखवाड़े में रक्तदान शिविर, प्रदर्शनी, गोष्ठियाँ और डाक्यूमेंट्री प्रदर्शन होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार मनाएंगे जन्मदिन मध्यप्रदेश में

11 साल में यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिवस मध्यप्रदेश में मनाएंगे।

इस बार धार जिले की बदनावर विधानसभा के भैसोदा से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे।

इससे पहले वर्ष 2022 में पीएम मोदी ने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को जंगल में छोड़कर जन्मदिवस मनाया था।

BJP के प्रमुख कार्यक्रम और अभियान

25 सितम्बर: पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर पुष्पांजलि व कार्यक्रम।

27-28 सितम्बर: दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण।

2 अक्टूबर: गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान और खादी वस्त्रों की खरीदारी।

नमो वन और नमो पार्क का निर्माण।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

साथ चलेंगे आत्मनिर्भर भारत और रिफॉर्म जीएसटी अभियान

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – मेलों व उत्सवों में स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार, विशिष्टजन सम्मान।

रिफॉर्म जीएसटी अभियान – छोटे व्यापारी व संगठनों को नई जीएसटी दरों में कमी की जानकारी और इसका असर बताएंगे।

मंच पर मौजूद रहे वरिष्ठ नेता

कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्रीमती सीमा सिंह जादौन, पूर्व सांसद आलोक संजर, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव सहित कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!