‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

लेखिका आशु इनामदार का जीवन को नए नजरिए से देखने और स्थापित धारणाओं से आगे बढ़ने का बेबाक दृष्टिकोण

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त
‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त
Super Admin

भोपाल/खबर डिजिटल/ क्लब लिटरेटी द्वारा गुरुवार को अरेरा क्लब, भोपाल में लेखिका आशु इनामदार की पुस्तक ‘माइंड इफ आई रैम्बल? – लाइफ थ्रू माय पिंक टिंटेड ग्लासेस’ पर एक रोचक साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेखिका आशु इनामदार ने मॉडरेटर सुलभा दीक्षित के साथ संवाद करते हुए अपनी लेखन यात्रा, जीवन के अनुभवों और पुस्तक के पीछे की सोच को साझा किया।

मर्चेंट नेवी में अपने पति की सेवाओं के दौरान उनके साथ दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्राओं से जुड़े अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक रिश्तों, कर्म, आध्यात्मिकता और आधुनिक समाज से जुड़े विचारों का एक बेबाक संकलन है।

अपने लेखन को सहज और स्वतःस्फूर्त प्रक्रिया बताते हुए आशु ने कहा कि बचपन से ही उनका गहरा जुड़ाव लेखन और अभिव्यक्ति से रहा है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से विचारों और भावनाओं को उनके उभरते ही शब्दों में ढालने में विश्वास रखती हूं। मेरा लेखन बेबाक और पारंपरिक सीमाओं से परे है, इसलिए जरूरी नहीं कि यह हर किसी को पसंद आए।"

उन्होंने कहा की उनके कुछ विचार और टिप्पणियां स्थापित मान्यताओं को चुनौती दे सकती हैं, लेकिन किसी की भावनाओं को आहत करना उनका उद्देश्य कभी नहीं रहा। अपने लेखन के माध्यम से वह पाठकों को पूर्वाग्रहों पर सवाल उठाने और चीजों को सतही नजरिए से आगे बढ़कर देखने के लिए प्रेरित करती हैं।

BOOK

परिचर्चा के दौरान महिलाओं के प्रति उनके विचारों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से अपनी पीढ़ी की महिलाओं का उल्लेख करते हुए आशु ने कहा कि महिलाओं के लिए अपनी पहचान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को फिर से महत्व देना बेहद जरूरी है। उन्होंने आत्मसम्मान को पहचानने और उस सामाजिक सोच से बाहर निकलने पर जोर दिया, जिसके चलते महिलाएं अक्सर अपनी खुशियों से पहले दूसरों की खुशियों को प्राथमिकता देती हैं।

आशु इनामदार की यह पुस्तक जीवन, मानवीय रिश्तों और भावनाओं को देखने का एक ईमानदार और नया नजरिया प्रस्तुत करती है। यह केवल व्यक्तिगत अनुभवों का संकलन नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों को अपनाने, संवेदनशीलता और दयालुता को महत्व देने तथा अपनी मौलिक पहचान बनाए रखते हुए बेबाक अभिव्यक्ति का साहस करने का संदेश भी देती है।

क्लब लिटरेटी की इस परिचर्चा ने पाठकों को लेखिका से सीधे संवाद करने और उनकी पुस्तक के पीछे छिपे जीवन दर्शन एवं व्यक्तिगत अनुभवों को समझने का अवसर प्रदान किया।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!