बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

बोत्सवाना सरकार से उपहार में लाई गई मादा चीता (KOMG 3) ने मध्यप्रदेश के कूनो पार्क में 4 शावकों को जन्म दिया। अब भारत देश में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई।

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ बोत्सवाना सरकार से मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने चार महीने से अधिक समय जंगल में बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में चार शावकों को जन्म दिया है। सीएम मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को बधाई दी है।

सीएम मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी को दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। बोत्सवाना से आई किसी मादा चीता द्वारा भारत में पहली बार शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भारत में चीतों की व्यवहार्य आबादी को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक कदम है।

2022 में शुरु हुआ था चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी दर्ज घटना है। चार नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों का प्रत्येक नया जन्म वन्यजीव संरक्षण के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि धैर्य, दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे भारत में चीता पुनर्स्थापना के प्रयासों को नई मजबूती मिली है।

प्रोजेक्ट चीता में मिली बड़ी सफलता

सीएम मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों, अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के समर्पण, अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!