Sagar News: सागर में लुटेरी दुल्हन का खुलासा, कथित भाई को भी किया गिरफ्तार

Sagar News: सागर में लुटेरी दुल्हन का खुलासा, कथित भाई को भी किया गिरफ्तार
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/जिले के कैंट थाना क्षेत्र में युवक से शादी कर नकद और गहने लेकर भागी दुल्हन और उसके कथित भाई को पुलिस ने सिलवानी के सियरमऊ से गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने शादी कर ठगी करने की वारदात कबूल की है। जिससे अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है।

शादी के नाम पर मिला धोखा
पुलिस के अनुसार, कैंट थाना में 13 अक्टूबर को धरमोबाई पति हरप्रसाद यादव (60 वर्ष), निवासी 15 मुहाल सदर बाजार ने शिकायत दर्ज कराई। धरमोबाई ने बताया कि वह अपने बेटे सुनील के लिए लड़की तलाश कर रही थीं। इस दौरान उनके रिश्तेदार राजू यादव, निवासी धनुआ मेढ़की ने सुनील के लिए भौरासा निवासी आरती यादव का रिश्ता बताया। राजू यादव ने कहा कि लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए शादी का सारा खर्च लड़के के परिवार को उठाना होगा। धरमोबाई ने राजू यादव की बात मान ली और 12 सितंबर को अपने बेटे सुनील की शादी आरती यादव से कर दी। शादी में अलग-अलग रस्मों पर करीब 80 हजार रुपये नकद, सोने का हार, चांदी की करधौनी, पायल और पेंडल शगुन के तौर पर दिए गए। लेकिन 14 सितंबर को दुल्हन आरती यादव, अपने साथ नकद रकम और जेवर लेकर भाई रामनाथ यादव के साथ फरार हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/big-news%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/

पुलिस ने तत्काल लिया मामले में एक्शन
पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की जानकारी जुटाई और राजू यादव, आरती यादव और रामनाथ यादव की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने राजू यादव को हिरासत में लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में राजू यादव ने बताया कि उसने अपने साथियों लक्ष्मी बंसल और बब्बू बंसल के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगने की योजना बनाई थी। इस काम के लिए लक्ष्मी बंसल ने फर्जी नाम 'आरती यादव' और बब्बू बंसल ने 'रामनाथ यादव' नाम रखा था।

मामले का खुलासा
राजू यादव ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और उनका कोई पता नहीं चला। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम सिलवानी पहुंची और वहां फोटो दिखाकर दोनों आरोपियों की पहचान और पता लगाने की कार्रवाई शुरू की। लोकेशन का पता चलते ही बुधवार को पुलिस ने आरोपी बब्बू बंसल उर्फ रामनाथ यादव (27) और लक्ष्मी बंसल उर्फ आरती यादव (30), दोनों निवासी ग्राम सियरमऊ, सिलवानी, को गिरफ्तार कर लिया कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और करीब 3 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!