MP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के नाम फायनल!, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सीएम मोहन

MP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के नाम फायनल!, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सीएम मोहन
Vijay Pal

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल बैठक में मध्य प्रदेश कैबिनेट के विस्तार की रूपरेखा, नए मंत्रियों के नामों के पैनल और आगामी राज्यसभा चुनाव के संभावित दावेदारों की सूची पर अंतिम मुहर लग चुकी है। इस बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव के ठीक बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

नरोत्तम का दतिया से लड़ना तय

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के बीच मप्र मंत्रिमंडल में 3 नए कद्दावर चेहरों को शामिल करने पर पूर्ण सहमति बन गई है।

नरोत्तम मिश्रा की महावापसी: सूत्रों के अुनसार सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भाजपा की ओर से चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। रणनीति के मुताबिक, उपचुनाव में जीत दर्ज करते ही नरोत्तम मिश्रा को सीधे मोहन कैबिनेट में शामिल कर लिया जाएगा।

ये भी बनेंगे मंत्री : दिल्ली सूत्रों की माने तो भाजपा के सबसे सीनियर विधायक और कद्दावर नेता गोपाल भार्गव के साथ-साथ विधायक रामेश्वर शर्मा को भी कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सामान्य वर्ग और क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए इन दोनों नामों पर हाईकमान ने हरी झंडी दे दी है।

राज्यसभा उम्मीदवारों के लिए सौंपे 7 नाम

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ। सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सामने मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा जाने वाले दावेदारों का एक पैनल पेश किया है। इस लिस्ट में ये 7 नेताओं के नाम शामिल हैं।

  1. अरविंद भदौरिया (सरकार गिराने के मास्टरमाइंड और क्षत्रिय चेहरा)
  2. जॉर्ज कुरियन (केंद्रीय मंत्री, जिन्हें रिपीट करना मजबूरी है)
  3. डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी (वर्तमान राज्यसभा सांसद और आदिवासी चेहरा)
  4. लाल सिंह आर्य (भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बड़े नेता)
  5. कांतदेव सिंह (विंध्य अंचल का मजबूत चेहरा)
  6. सुरेश पचौरी (कांग्रेस से भाजपा में आए ब्राह्मण नेता)
  7. विनोद गोटिया (महाकौशल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता)

केंद्रीय चुनाव समिति करेगी अंतिम घोषणा

दिल्ली से सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए इन 7 नामों के पैनल पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली में एक बैठक करेगी। इस सूची पर जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को तौलने के बाद जल्द ही भाजपा अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी। बहरहाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव की इस रणनीति ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा आगामी उपचुनावों और सांगठनात्मक मजबूती को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!