अंधविश्वास का शिकार बने तीन मासूम, झाड़–फूंक के नाम पर बच्चों को गर्म सलाखों से दागने वाले आरोपी पर प्रकरण दर्ज

अंधविश्वास का शिकार बने तीन मासूम, झाड़–फूंक के नाम पर  बच्चों को गर्म सलाखों से दागने वाले आरोपी पर प्रकरण दर्ज
Khabar Digital Desk

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ जिला चिकित्सालय झाबुआ से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली झाबुआ में एक गंभीर प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें झाड़ फूक करने वाले द्वारा गर्म सुई से दागकर अमानवीय ढंग से इलाज करने का मामला प्रकाश में आया है। फरियादी बताए अनुसार वह जयश सोलंकी के पास ग्राम जालद गया, जहाँ आरोपी ने दीपक जलाकर पतली सुई गर्म की और बच्ची के शरीर पर चार स्थानों पर दाग दिया। इसके बाद भी बच्चों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि तबीयत और बिगड़ गई। फरियादी ने बच्चों को तत्काल झाबुआ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को गंभीर हालत में उपचार हेतु भर्ती किया।

डॉक्टर द्वारा की गई प्राथमिक जांच व जिला चिकित्सालय द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर आरोपी जयश सोलंकी निवासी ग्राम जालद, थाना कतवारा, जिला दाहोद (गुजरात) के विरुद्ध भारतीय न्यायदंड संहिता की धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना का स्थल गुजरात राज्य के अंतर्गत आता है, अतः यह प्रकरण जीरो पर दर्ज कर, समस्त दस्तावेज पुलिस अधीक्षक, जिला दाहोद, गुजरात राज्य को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किए जा रहे हैं।

निमोनिया पीड़ित तीन बच्चों को गर्म सलाखों से दागे जाने के संबंध में वस्तुस्थिति एवं कार्यवाही

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल ने बताया कि संदीप पिता सोमला, निवासी भुराघाट फलिया परवट विकासखंड झाबुआ का जन्म 31 जुलाई 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामा में हुआ था। 06 अगस्त 2025 को आशा कार्यकर्ता श्रीमती संगीता झणिया द्वारा गृहभेंट की गई तब संदीप पूर्णतः स्वस्थ था। 08 अगस्त 2025 को वीएचएसएनडी हेतु आशा कार्यकर्ता जब उसकी माता को बुलाने गई, तब ज्ञात हुआ कि वह अपने मायके गई है। वहाँ बच्चा बीमार हुआ, तो परिजन उसे गुजरात के ग्राम कतवारा स्थित झाड़–फूंक करने वाले बडवा के पास ले गये। जिसने गर्म सरिये से दागने की क्रिया की। इसके बाद भी बच्चा स्वस्थ नहीं हुआ, तो परिजन उसे 20 सितम्बर 2025 को जिला चिकित्सालय झाबुआ लाए। यहाँ शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा उसका उपचार किया गया और वर्तमान में संदीप पूर्णतः स्वस्थ होकर खतरे से बाहर है। पार्वती पिता हुमला गुंडिया, निवासी आंबाखोदरा विकासखंड झाबुआ, का जन्म 29 फरवरी 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा में हुआ था। आशा कार्यकर्ता श्रीमती मीरा पारगी द्वारा गृहभेंट और टीकाकरण कराया गया था। अप्रेल 2025 में परिजन मजदूरी के लिए गुजरात चले गए, जहाँ पार्वती बीमार हो गई। उसका उपचार कराने हेतु उसे ग्राम कतवारा के बडवा के पास ले जाया गया, जिसने गर्म सरिये से दागा। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बच्ची को 22 सितम्बर 2025 को जिला चिकित्सालय झाबुआ लाया गया। वर्तमान में पार्वती चिकित्सकीय देखरेख में उपचाररत है। डेनियल पिता सागर सिंगाड, निवासी गोपालपुरा हवाईपट्टी फलिया विकासखंड झाबुआ, का जन्म 30 जून 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिटोल में हुआ था। आशा कार्यकर्ता श्रीमती कसमा सिंगाड द्वारा गृहभेंट के समय बच्चा स्वस्थ था। 03 सितम्बर 2025 को वीएचएसएनडी पर उसका टीकाकरण भी किया गया। 08 सितम्बर 2025 को परिजन मजदूरी के लिए बड़ौदा (गुजरात) चले गए। वहाँ बच्चा बीमार हुआ, तो 20 सितम्बर 2025 को ग्राम कतवारा के बडवा के पास ले गये। जिसने गर्म सरिये से दागा। तबीयत न सुधरने पर 21 सितम्बर 2025 को परिजन बच्चे को जिला चिकित्सालय झाबुआ लाए। वर्तमान में डेनियल उपचाररत है और स्थिति में सुधार हो रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के पश्चात उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय बीएमओ, आशा कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर्स एवं संबंधित बीसीएम को बुलाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.एल. मालवीया को भर्ती बच्चों के उपचार पर सतत निगरानी रखने तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप चोपड़ा को बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार ध्यान देने के निर्देश दिये गए। साथ ही जिस बडवा ने बच्चों को दागा, उसके विरुद्ध थाना झाबुआ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की घटनाएँ न हों। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले द्वारा जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य तदर्थ समिति एवं जन आरोग्य समिति के माध्यम से भी लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने तथा बीमार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार कराने की समझाइश दी जाएगी।

वर्तमान में तीनों बच्चे जिला चिकित्सालय झाबुआ में चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित हैं। स्वस्थ होने पर उन्हें शीघ्र ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!