चंदेरी शिक्षा विभाग विवाद: कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा

चंदेरी शिक्षा विभाग विवाद: कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा
Khabar Digital Admin

चंदेरी/ खबर डिजिटल/ निर्मल विश्वकर्मा/ चंदेरी विकासखंड जिला अशोकनगर में विभिन्न गड़बड़ियों के संबंध में जो मामले चल रहे हैं और जिनके क्रम में कलेक्टर अशोकनगर आदित्य सिंह द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2025 को चंदेरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और इसी बीच अतिथि शिक्षकों के पिछले तीन वर्ष में हुई नियुक्तियों के संबंध में भी शिकायतें हुई हैं और साथ ही एक महिला अतिथि शिक्षक द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंदेरी पर धमकाने के आरोप भी लगाए गए थे और इसी के साथ ही चंदेरी विकासखंड में वरिष्ठ शिक्षकों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रभार न दिए जाने के मामले भी उठाए गए हैं।

इन्हीं सब पर अभी तक समुचित कार्रवाई न होने पर संवाददाता द्वारा जब जिला कलेक्टर आदित्य सिंह से पूछा तब उनके द्वारा यह अवगत कराया गया है और भरोसा दिलाया गया है कि बहुत जल्दी ही आपको इन सब कार्रवाइयों पर निर्णय प्राप्त हो जाएगा। कलेक्टर अशोकनगर द्वारा दिए गए इस भरोसे पर यह उम्मीद जागी है कि, अब चंदेरी विकासखंड में स्कूली शिक्षा की स्थिति में सुधार आएगा।

संवाददाता द्वारा जब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंदेरी पर विभिन्न जांच प्रचलन में हैं और इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय संयुक्त संचालक स्कूली शिक्षा ग्वालियर संभाग तथा डीपीआई मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया है, शीघ्र ही इन सब पर समुचित कार्रवाई के आदेश जारी होंगे।

इस प्रकार स्कूली शिक्षा विभाग विकासखंड चंदेरी में जो गड़बड़ियां एवं शिकायतें चल रही थी उन पर आदेश आदि जारी होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

परंतु, यहां यह भी विचारणीय है कि, 29 जुलाई 2025 के कारण बताओ सूचना पत्र के पश्चात लगभग एक माह व्यतीत हो जाने पर भी चंदेरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर कोई कार्रवाई जिला कलेक्टर ने नहीं की है? यह बहुत कुछ बयान कर रहा है कि, वे क्या कारण है कि इतने लंबे समय तक कारण बताओ सूचना पत्र पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ?
वहीं जिस प्रकार अशोकनगर जिले के उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक को प्रभार दिया जा चुका है, तब वह क्या कारण है कि, संपूर्ण जिले में तथा चंदेरी विकासखंड सहित जहां-जहां कनिष्ठ शिक्षकों को प्रभार दिए गए हैं उन्हें आज तक क्यों नहीं बदल गया है? यह वह प्रश्न है जो कलेक्टर अशोकनगर आदित्य सिंह को अपने आदेश से स्पष्ट करने होंगे तब ही यह भरोसा प्रबल होगा कि कलेक्टर अशोकनगर द्वारा कोई सख्त करवाई चंदेरी विकासखंड में स्कूली शिक्षा विभाग पर कर दी गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!