चंदेरी से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने की मांग, सिंधिया ने CM को भेजा पत्र

चंदेरी से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने की मांग, सिंधिया ने CM को भेजा पत्र
Khabar Digital Admin

खबर डिजिटल/ निर्मल विश्वकर्मा/ चंदेरी: मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों से हेलीकॉप्टर सेवा की मांग के चलते अब चंदेरी से भी इस सेवा को शुरू करने की आवाज़ तेज़ हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक अनुशंसा पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने चंदेरी से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने की सिफारिश की है।
बता दें कि चंदेरी, अपने ऐतिहासिक महत्व और चंदेरी साड़ियों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। हाल ही में चंदेरी को पर्यटन केंद्र के रूप में घोषित किया गया था।

चंदेरी से पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गई थी, जिसमें भोपाल, ग्वालियर, रीवा, खजुराहो और जबलपुर शामिल हैं। अब चंदेरी के नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता चाहते हैं कि इस सूची में चंदेरी को भी जोड़ा जाए।

इस सेवा के शुरू होने से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं चंदेरी के प्रसिद्ध साड़ी व्यापार में भी तेज़ी आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, यह सेवा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी चंदेरी को एक आकर्षक गंतव्य बना सकती है।

स्थानीय नेतृत्व और जनता की मांग

चंदेरी के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और महिला मंडल के सदस्यों ने चंदेरी से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने की मांग उठाई थी। इस संबंध में, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. योगेश मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मांग पत्र सौंपा, जिसका समर्थन करते हुए सिंधिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

डॉ. योगेश मिश्रा ने सिंधिया के इस कदम के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा चंदेरी से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

चंदेरी में पहले से ही लोक निर्माण विभाग द्वारा हेलीपैड का निर्माण किया जा चुका है, जिससे इस सेवा के संचालन में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री से जल्द फैसले की उम्मीद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पहले ही यह घोषणा की जा चुकी है कि भविष्य में राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों से हेलीकॉप्टर सेवा का विस्तार किया जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि कब चंदेरी को इस सेवा से जोड़ा जाएगा, ताकि इस ऐतिहासिक शहर के पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।

चंदेरी का महत्व

चंदेरी न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है बल्कि यहां के मां जागेश्वरी देवी मंदिर की धार्मिक महत्ता भी बहुत अधिक है। इसके अलावा, चंदेरी की साड़ियां देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। यदि चंदेरी से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होती है, तो यह स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बहुत बड़ा प्रोत्साहन देगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!