चंदेरी से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सरकार फिर भी रेल लाइन पर बजट आवंटन अभी तक नहीं

चंदेरी से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सरकार फिर भी रेल लाइन पर बजट आवंटन अभी तक नहीं
Khabar Digital Admin

चंदेरी@निर्मल विश्वकर्मा की रिपोर्ट / चंदेरी से लेकर दिल्ली तक सत्ताधारी पार्टी भाजपा की सरकारें है, जिसमें चंदेरी की नगर परिषद, चंदेरी के विधायक, चंदेरी से सांसद, मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार तथा केंद्र में भाजपा की सरकार संचालित है, परंतु चंदेरी रेल लाइन अभी तक बजट आवंटन ना हो पाना एक चिंताजनक पहलू बन गया है। 

चंदेरी में दो बार रेल लाइनों का सर्वे हो चुका है. पहला सर्वे वर्ष 2011 में चंदेरी के रास्ते ललितपुर पिपरई मार्ग का हुआ था, जिसकी निर्माण राशि लगभग 400 करोड रुपए आई थी, जिसका उल्लेख रेल बजट भाषण 2012-13 में हो गया था परंतु आज तक इस नई रेलवे लाइन पर निर्माण राशि का आवंटन नहीं हो पाया है। 

इसी बीच गुना शिवपुरी अशोकनगर के सांसद डॉक्टर के पी यादव बने और उनके द्वारा वर्ष 2022 में चंदेरी के रास्ते ललितपुर अशोकनगर नई रेलवे लाइन के सर्वे कराने के लिए 50 लाख रुपए की राशि रेल मंत्रालय से जारी कराई, इस नई रेलवे लाइन पर भी वर्ष 2023 में सर्वे पूर्ण हो चुका है जिसकी निर्माण राशि लगभग 1950 करोड़ आई है,परंतु आज तक इस नई रेलवे लाइन के लिए इस रेल लाइन पर भी निर्माण राशि मंजूर नहीं हुई। 

पहले रेलवे लाइन जो वर्ष 2011 में सर्वे हुई थी उसे तत्कालीन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  के द्वारा कराया गया था परंतु बजट आवंटन श्री सिंधिया नहीं करा पाए थे। अब  पुनः गुना, शिवपुरी, अशोक नगर संसदीय क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद बने हैं, जो केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री है उनसे यही अपेक्षा है कि वह यथाशीघ्र चंदेरी रेल लाइन पर बजट आवंटन कराकर इस क्षेत्र को नई रेलवे लाइन की सौगात अवश्य देंगे। 

चंदेरी से निकलने वाली यह रेल लाइन ललितपुर उत्तर प्रदेश से शुरुआत होगी. तब झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा का दायित्व बेहद बढ़ जाता है.
झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा इस रेल लाइन से अवगत है उनके द्वारा संसद में भी चंदेरी रेल लाइन पर बजट आवंटन करने के लिए और उसे ललितपुर कोटा से कनेक्ट करने के लिए पैरवी की जा चुकी है, परंतु बजट राशि का आवंटन न होने से निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। 

क्षेत्रवासियों ने गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयों तथा भारत सरकार के रेल मंत्री से अपील की है कि, चंदेरी रेल लाइन पर इसी बजट में निर्माण राशि की मंजूरी प्रदान अवश्य करें ताकि इस क्षेत्र में आजादी के बाद पहली रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके और झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र तथा गुना शिवपुरी अशोक नगर संसदीय क्षेत्र के लोगों को रेल मार्ग की सौगात मिल सके। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!