चंदेरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 कट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

चंदेरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 कट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Khabar Digital Admin

चंदेरी/ खबर डिजिटल/ चंदेरी पुलिस को अवैध हथियारों की कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 अवैध देशी कट्टे, 3 जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी चंदेरी महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदेरी निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये 5 अवैध देशी कट्टे, 03 जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

चंदेरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 कट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार - Khabar Digital

बता दें कि दिनांक 15 फरवरी 2026 को थाना चन्देरी अंतर्गत अवैध हथियार की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर के निर्देशन में थाना प्रभारी चंदेरी निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कलारी दुकान के पीछे, चंदेरी पर दविश दी गई, मौके पर पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर के 02 देशी कट्टे एवं 01 जिंदा कारतूस जप्त किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्येन्द्र सिंह बुन्देला पिता रघुराज सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी लिधौरा हाल बायपास चंदेरी जिला अशोकनगर बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर सहआरोपी बफाती खान पिता सब्बू खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बारी के कब्जे से 315 बोर का 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त पुनः प्राप्त मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिछोर रोड सिंहपुर महल मार्ग पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी गब्बर परमार पिता रघुराज सिंह परमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम हरथौन थाना मायापुर जिला शिवपुरी के कब्जे से 315 बोर के 02 देशी कट्टे एवं 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

Ujjain विक्रम व्यापार मेला का शुभारंभ: यहां वाहन खरीदी पर मिलेगी बम्पर छूट - Khabar Digital

बरामद 05 देशी कट्टों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 52,000 आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदेरी में धारा 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय चंदेरी में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदेरी निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव, उनि0 कदम सिंह मीना, उनि0 जोगेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक हरीश भार्गव, आरक्षक तेजसिंह, आरक्षक योगेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक ज्ञान सिंह, आरक्षक विष्णु प्रजापति एवं आरक्षक सतीश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!