चंदेरी विकासखंड के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थायी प्राचार्य विहीन, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चंदेरी विकासखंड के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थायी प्राचार्य विहीन, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Khabar Digital Admin

चंदेरी (अशोकनगर) निर्मल विश्वकर्मा। चंदेरी विकासखंड के तीनों प्रमुख शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल — शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय कटरा बाजार, शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, और शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल — इन दिनों स्थायी प्राचार्य विहीन हैं। इससे स्थानीय शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। शासकीय मॉडल स्कूल और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में अब तक कभी भी स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की गई। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय कटरा बाजार में पूर्व में स्थायी प्राचार्य पदस्थ थे, लेकिन अब वह भी केवल प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा है।

सीनियर शिक्षकों को नज़रअंदाज़ कर दिए जा रहे हैं प्रभार
स्थानीय शिक्षकों एवं अभिभावकों का कहना है कि विकासखंड में वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए कनिष्ठ शिक्षकों को प्राचार्य और बीईओ (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) जैसे महत्वपूर्ण प्रभार दिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ शिक्षकों — लतीफ खान पठान, असलम बेग मिर्जा, सुधीर समैया, भुवन भार्गव, रामसहाय कटारे, सुरभि जैन, संध्या पटसारिया, राजेन्द्र यादव और विजय कोहली — को न तो स्कूलों का प्रभार दिया गया और न ही बीईओ पद का अवसर। वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय में संध्या पटसारिया प्रभारी प्राचार्य हैं, वहीं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में सुधीर समैया को हटाकर भुवन भार्गव को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। शासकीय मॉडल स्कूल में अब तक किसी वरिष्ठ शिक्षक को स्थायी या प्रभारी प्राचार्य नियुक्त नहीं किया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर दी गई प्रतिक्रियाएं
इस विषय पर जब वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, ग्वालियर संभाग, अरविंद सिंह ने कहा: "वरिष्ठता के आधार पर ही प्रभार दिए जाने के स्पष्ट निर्देश शासन से हैं। आपने जिन मामलों की जानकारी दी है, उनके लिए जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"

जिला शिक्षा अधिकारी, अशोकनगर चंद्रशेखर सिसोदिया ने बताया: "बीईओ प्रभार के विवाद और एक पूर्व अतिथि महिला शिक्षक को धमकी दिए जाने की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट डीपीआई भोपाल को भेजी जा रही है। वरिष्ठता सूची कलेक्टर अशोकनगर को भेज दी गई है और बीईओ प्रभार को लेकर शीघ्र निराकरण किया जाएगा।"

गौरतलब है कि चंदेरी के इन स्कूलों ने समय-समय पर मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके बावजूद इन संस्थानों में स्थायी प्राचार्य की अनुपस्थिति और वरिष्ठ शिक्षकों की उपेक्षा, शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करती है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इन विसंगतियों पर कितना शीघ्र और प्रभावी कदम उठाते हैं, ताकि चंदेरी विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था में फिर से स्थिरता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

क्या आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं?
यदि आप अपने क्षेत्र की समस्याओं, खबरों और जन-आवाज को एक मंच देना चाहते हैं, तो हमारे जिला संवाददाता बनें। हमें अपना संक्षिप्त परिचय, संपर्क नंबर और पूर्व में किए गए कार्य (यदि कोई हों) के साथ मेल करें: Email: [email protected] 📱 WhatsApp: 9685520916
अपने जिले की सच्ची और ज़मीनी खबरें देश तक पहुंचाइए — हमारे साथ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!