स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए छोटे सरकार अजयपाल बाबा... पुलिस अधिकारियों तक को नहीं बख्शा!

स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए छोटे सरकार अजयपाल बाबा... पुलिस अधिकारियों तक को नहीं बख्शा!
सुनील बंशीवाल

छतरपुर/खबर डिजिटल/ बुंदेलखंड में कथित चमत्कार और तंत्र-मंत्र के दावे करने वाले कुछ बाबाओं को लेकर प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की स्टिंग रिपोर्ट चर्चा में है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ दरबारों में लोगों की समस्याएं सुनने के नाम पर पर्चियां बनाने और फीस लेने की व्यवस्था सामने आई। स्टिंग के दौरान रिपोर्टर ने काल्पनिक समस्याएं बताकर बाबाओं के दावों और उनके कथित तरीकों की पड़ताल की।

कटघरे में अजयपाल बाबा
इसी क्रम में छतरपुर के अजयपाल बाबा को लेकर भी रिपोर्ट में कई दावे किए गए हैं। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के दौरान बाबा ने कथित तौर पर सरकारी जमीन से जुड़े एक प्लान का जिक्र किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 22 एकड़ जमीन पर गोशाला बनवाने और बाद में धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा करने की बात कही गई।

ट्रस्ट बनाकर मंदिर के नाम जमीन चढ़ाने का दावा
स्टिंग रिपोर्ट में अजयपाल बाबा से जुड़ा एक और दावा सामने आने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरे पर बाबा ने कथित तौर पर कहा कि ट्रस्ट बनाकर जमीन मंदिर के नाम कर दी जाएगी। रिपोर्ट में इस बातचीत के दौरान जमीन और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्था तैयार करने से जुड़े दावों का भी उल्लेख किया गया है।

SP-कलेक्टर को लेकर भी किया दावा
प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत के दौरान बाबा ने कथित तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर भी टिप्पणी की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाबा ने कहा कि SP और कलेक्टर उनसे कांपते हैं। इसके अलावा उन्होंने सागर के IG शुक्ला के भी उनके पास आने का दावा किए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

MP Government: महज 7 हजार रुपये लगाकर शुरु करें बकरी पालन… मोहन सरकार दे रही 60% सब्सिडी

स्टिंग में बाबाओं के दावों पर उठे सवाल
प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के स्टिंग ऑपरेशन में बुंदेलखंड के कुछ कथित बाबाओं द्वारा चमत्कार, तंत्र-मंत्र और समस्याओं का समाधान करने के दावों की पड़ताल की गई है। रिपोर्ट में बातचीत के दौरान सामने आई बातों के आधार पर इन दावों और कथित तौर-तरीकों पर सवाल उठाए गए हैं।

नोट: स्टिंग रिपोर्ट में सामने आए आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर के स्तर पर नहीं की गई है। जमीन पर कब्जे, ट्रस्ट अथवा अधिकारियों से संबंधित दावों की वास्तविक स्थिति संबंधित दस्तावेजों और आधिकारिक जांच से ही स्पष्ट हो सकेगी।

Farmer News: किसानों के लिए एक और खुशखबरी… गेहूं का MSP 25 रुपये बढ़ाया, दलहन-तिलहन में भी बढ़ोतरी

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!