माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव “सिनेब्रेशन 3.0” का आगाज़

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव “सिनेब्रेशन 3.0” का आगाज़
krishna kant

अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा निर्देशित फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन


भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के सिनेमा और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव एवं फिल्म प्रदर्शनी समारोह “सिनेब्रेशन 3.0” का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, प्रख्यात फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा तथा मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक संजय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में आयोजित इस समारोह में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ सिनेमा विभाग के छात्रों द्वारा निर्मित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु एवं मुख्य अतिथियों ने फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। फिल्मोत्सव में छात्रों ने अपनी फिल्मों के माध्यम से विविध विषयों, सामाजिक ज्वलंत समस्याओं और समृद्ध सांस्कृतिक कथाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 3 अंतरराष्ट्रीय एवं 4 राष्ट्रीय सहित कुल 13 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से ठग, सिग्नेचर, गुदुम बजा, अतिथि, सैलरी और किताब सहित अन्य फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों में भोपाल की प्रसिद्ध रंगकर्मी शोभा चटर्जी, हर्ष दाऊद, देवराज जोशी तथा अन्य चर्चित कलाकारों ने अभिनय किया है। इस अवसर पर बॉलीवुड गीतों, नाटक, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि फिल्में आधुनिक समाज का प्रतिबिंब प्रस्तुत करती हैं, साथ ही पारंपरिक मूल्यों का सम्मान भी करती हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि छात्र सिनेमा के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को सामाजिक रूप से प्रासंगिक सिनेमा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी फिल्मों में गहरी कहानी कहने की क्षमता, तकनीकी दक्षता और स्पष्ट सिनेमाई दृष्टि दिखाई देती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस फिल्म उत्सव को आने वाले वर्षों में और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक संजय श्रीवास्तव ने फिल्म उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का बॉलीवुड में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भोपाल को देश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्मों के विषय मुख्यधारा के सिनेमा के समकक्ष हैं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और नई विधाओं को सीखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता राजीव वर्मा ने भी छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्मों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी की भी प्रशंसा की और उसे मुख्यधारा के सिनेमा के समकक्ष बताया।
सिनेमा एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शिक्षण और जन-जागरूकता का भी सशक्त साधन है। उन्होंने छात्रों को रचनात्मक कहानी कहने की कला विकसित करने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा सार्थक विषयों पर प्रयोगात्मक फिल्म निर्माण के लिए प्रेरित किया।
सिनेब्रेशन के दूसरे दिन और अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों पर आधारित कॉसप्ले, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट रचनात्मक कार्यों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर जया सुरजानी, सिनेमा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर गजेन्द्र अवास्या, संदीप भट्ट, रामदीन त्यागी, स्मृति जोशी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!