बिहार विधानसभा चुनाव: सीएम डॉ. मोहन यादव का दिखेगा जलवा, ओबीसी बाहुल्य सीटों की मिलेगी जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव: सीएम डॉ. मोहन यादव का दिखेगा जलवा, ओबीसी बाहुल्य सीटों की मिलेगी जिम्मेदारी
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रचार का शोर भी शुरु हो चुका है। कई राज्यों के दिग्गज नेताओं को बीजेपी ने बिहार की सीटों पर प्रचार के लिए भेज दिया है। उन्हें अन्य संगठनात्मक कामों की जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओबीसी बाहुल्य सीटों पर अपना जलवा बिखेरेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक एमपी में उनकी लोकप्रियता और संगठन क्षमता का लाभ बिहार चुनाव के लिए बेहद ही खास होने वाला है, इसीलिये यादव बाहुल्य सीटों के साथ पिछड़ा वर्ग की अधिक संख्या वाली सीटों पर सीएम डॉ. मोहन यादव को भेजा जाएगा, जोकि लालू, तेजस्वी यादव का तोड़ साबित होगा।

दीपावली के बाद बिहार में जनसंपर्क अभियान तेज
सीएम डॉ मोहन यादव को यादव बाहुल्य सीटों की विशेष जिम्मेदारी मिलेगी। सीएम डॉ. मोहन यादव की ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम डॉ. मोहन यादव 17 अक्टूबर को बिहार जा सकते हैं। दीपावली के बाद सीएम डॉ मोहन बिहार में जनसंपर्क अभियान तेज करेंगे। जिसके लिए केंद्र से उनके दौरों का शेडयूल जारी होगा। बता दें कि वे 14 सितंबर को बिहार में यादव समाज के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

इन्हें भी मिली हैं जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश के अन्य नेताओं को भी बीजेपी ने बिहार कूच कर दिया है। बीजेपी के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह भी बिहार में डेरा डाले हुए हैं। मप्र के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को बिहार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आने वाले वक्त में प्रदेश के अन्य मंत्री-नेताओं को भी विधानसभाओं की जिम्मेदारी मिलेगी।

https://khabardigital.com/india/bihar-assembly-elections-voting-to-be-held-in-two-phases-counting-of-votes-on-november-14/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!