मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वारा में 233 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वारा में 233 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Khabar Digital Desk

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बड़वारा में 233 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

खबर डिजिटल,कटनी,अंकित झारिया: - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 सितम्बर को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 233.82 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 106.18 करोड़ रुपये के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और 127.64 करोड़ रुपये के 14 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण-

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को विकासखंड बड़वारा में 35.5 करोड़ रूपये की लागत से बने बड़वारा सांदीपनि विद्यालय के मुख्‍य भवन, 0.65 करोड़ के उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मझगवां, 0.65 करोड़ के उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र निपनिया, 0.65 करोड़ के उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बहिरहटा खिरहनी, 0.65 करोड़ के उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बिचपुरा का लोकार्पण करेंगे।इसी प्रकार विकासखंड रीठी में 33.66 करोड़ रूपये से बने रीठी सांदीपनि विद्यालय एवं 3.06 करोड़ के नवीन प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र भवन मय 01 नग जी-टाईप एवं 01 नग एच-टाईप आवासगृह निटर्रा का लोकार्पण करेंगे। वहीं विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत 7.95 करोड़ के संयुक्‍त तहसील कार्यालय का भवन स्लीमनाबाद एवं 3.06 करोड़ के नवीन प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र भवन मय 01 नग जी-टाईप एवं 01 नग एच-टाईप आवासगृह कुआं का लोकार्पण करेंगे।इसके अलावा विकासखंड कटनी में 6.4 करोड़ की लागत से बने संयुक्‍त तहसील कार्यालय भवन कटनी, 1.59 करोड़ के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्य केन्‍द्र देवरीहटाई, 2.65 करोड़ के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बडेरा मय 1जी, 1एच टाइप आवासीय भवन, 1.31 करोड़ की केवलारी नल जीवन मिशन, 0.55 करोड़ की सुरखी नल जीवन मिशन, 0.735 करोड़ की जल जीवन मिशन खिरहनी, 0.918 करोड़ की झलवारा जल जीवन मिशन, 3.57 करोड़ की म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी का नवीन भवन एवं लाइब्रेरी भवन एवं विकासखंड ढीमरखेड़ा में 2.02 करोड़ की लागत से बने 33/11 केव्‍ही उपकेन्‍द्र कछारगांव एवं 0.6 करोड़ की मल्‍टीपरपज सेंटर कोठी का भी लोकार्पण करेंगे।

इन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमृत 2.0 योजनांतर्गत 37.58 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्‍ट कटनी और 52.54 करोड़ के वाटर सप्‍लाई प्रोजेक्‍ट कटनी का भूमिपूजन करेंगे। इसी प्रकार विकासखंड विजयराघवगढ़ में 2.48 करोड़ के इटौरा बगइचा टोला मार्ग, 1.39 करोड़ के मोहास नं-1 में हाई स्‍कूल भवन का निर्माण, 1.39 करोड़ के बुजबुजा में हाई स्‍कूल भवन का निर्माण, विकासखंड बहोरीबंद में 2.08 करोड़ के बाकल मुख्‍य मार्ग के पेट्रोल पंप से पुरानी बाजार त‍क सीमेंट कांक्रीट मार्ग, 2.31 करोड़ के बड़ी डुंगरिया मार्ग से छोटी डुंगरिया मार्ग, 3.45 करोड़ के मवई सल्‍हना कमनिया गेट से सल्‍हना मार्ग, 1.57 करोड़ के खमतरा से सिहुड़ी मार्ग तक मार्ग निर्माण एवं 3.16 करोड़ के वीरांगना रानी दुर्गावती डिग्री कॉलेज बहोरीबंद में 10 अतिरिक्‍त क्‍लास रूम के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा विकासखंड बड़वारा में 5.3 करोड़ के सारंगपुर से कटरा मार्ग निर्माण, विकासखंड ढीमरखेड़ा में 5.26 करोड़ के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा भवन निर्माण, विकासखंड कटनी में 2.97 करोड़ के शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी में ऑनलाईन परीक्षा हेतु 200 छात्रों की बैठक क्षमता के लिए कम्‍प्‍यूटर लैब भवन का निर्माण कार्य एवं 6.16 करोड़ के कटनी में 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह का निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!