मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों को सौगात.. किसानों के खाते में भावांतर की राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों को सौगात.. किसानों के खाते में भावांतर की राशि ट्रांसफर
Khabar Digital Desk

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ भावांतर योजना की राशि का भुगतान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन देवास में हुआ। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 लाख 33 हजार किसानों के खाते में 233 करोड़ की राशि का भुगतान किया। इस दौरान 259 मंडियों से किसान जुड़े थे। कार्यक्रम के दौरान 183.25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि यंत्रों का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से की। उन्होंने बेटियों को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में गायक आकांक्षा जाचक ने वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत का गायन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल बहनाओं के लिए साढ़े 1200 से 1500 रुपए की राशि हो गई। उनके लिए भाईदूज और रक्षाबंधन दोनों मन गया। हमारी बहनों का प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बहुत अच्छा समय चल रहा है। यह बहुत सारे कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रहा है। वो कह रहे हैं कहां से लाओंगे पैसा। अरे तुम रोते रहोंगे और हम देते रहेंगे। बहन-बेटी के हाथ में अगर पैसा आए, तो यह हमारी सनातन संस्कृति का गौरव है। यह हमारी प्रतिबद्धता है।

'जवान और किसान एक समान'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों बराबर है। एक जान की बाजी लगाकर सीमा पर देश की रक्षा करता है और किसान अपने पसीने के माध्यम से अनाज उगाता है। उसकी मेहनत से लोगों का पेट भरता है। धरती पुत्र किसान के माध्यम से हमारी संस्कृति अलग प्रकार से जानी जाती है। खेती के माध्यम से संपन्नता आती है। किसान सबके सुख के लिए कामना करता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-railway-division-solar-energy-projects-annual-saving/

देवास की तारीफ
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि देवास के नोट दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाते हैं। देवास में अगर नोट नहीं बने तो प्रगति रुक जाती है। देवास वालों के भी भाग्य है, नोट बनाने की फैक्ट्री यहां है। नोट भले ही अर्थव्यवस्था को गति देते हैं, लेकिन किसानों की मेहनत से मप्र की पहचान बनती है। आपकी मेहनत से मप्र देश का सोयाबीन स्टेट हुआ है। सबसे ज्यादा सोयाबीन मप्र में होता है। ऐसे में पिछली बार 4800 में सोयाबीन गई थी, इस बार 5328 रु में सोयाबीन जा रही है। हर साल चार सौ-पांच सौ रुपए बढ़ रहा है। किसान को उसकी फसलों का सही दाम मिलना चाहिए, इसलिए भावांतर योजना सबसे पहले मप्र में आई।

कांग्रेस पर साधा निशाना
जब भावांतर योजना लाए तो बहुत सारे कांग्रेसी कहते हैं कि पैसे कहां है, झूठ बोल रहे हो। किसान का भला तो कभी कांग्रेस ने किया ही नहीं। ये मैदान में तो आते ही नहीं, बस सोशल मीडिया चलाकर ही खुश हो जाते हैं। इसलिए ही सरकार से बाहर है और यही हाल रहे तो 50 साल और सत्ता से बाहर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में चुनाव और ये पचमढ़ी में छुट्टी मना रहे हैं। पचमढ़ी में मप्र का चुनाव जीतेंगे। इनकी समझ ही ऐसी है। ये आलू से सोना बनाते हैं। इनको इनके हाल पर छोड़ दो।

'1 लाख वृंदावन गांव बनाएंगे'
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है सभी के कल्याण की। दूध का उत्पादन भी बढ़ाने वाले हैं। हम अभी 9 प्रतिशत दूध का उत्पादन देश में करते हैं। इसे 20 प्रतिशत तक करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा मैं मेरे घर से कदम बाद में बाहर निकालता हूं ,पहले गोमाता को रोटी खिलाता हूं। इस बार गोवर्धन पूजा भी धूमधाम से मनाई। हमारे लिए तो गोबर भी धन है। यह प्रकृति से जुड़ने की परंपरा है। कांग्रेस कहती है कि आप धार्मिक त्योहार क्यों मना रहे हैं। कांग्रेसी सुन लो हम 1 दिसंबर को गीता जयंती भी मनाएंगे। भगवान कृष्ण की पवित्र गीता है, जिसके माध्यम से सभी प्रकार की जीवन की शिक्षा मिलती है। गीता भवन भी खोलने वाले है। एक लाख वृंदावन गांव भी बनाने वाले हैं। हमारे जीवन में सनातन संस्कृति का महत्व है। हम जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आने वाला साल कृषि उद्योगों के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा हमारी प्रतिबद्धता है कि हम गेहूं भी 2700 रुपए क्विंटल में खरीदेंगे। विकास के मामले में हमारी सरकार इसी प्रकार से कार्य करती रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!