उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मुख्‍यमंत्री ने मनाई दिवाली, ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर किया सम्‍मानित

मुख्यमंत्री ग्राम अजराना में दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। ग्रामीणों ने उन्हें हल भेंट कर सम्मानित किया।

उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मुख्‍यमंत्री ने मनाई दिवाली, ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर किया सम्‍मानित
Khabar Digital Admin

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों के साथ दीपावली की खुशियाँ सांझा की। ग्रामीणजनों ने भी हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान क्षेत्र के ग्रामीण स्त्री-पुरुषों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से मैं भोपाल में बैठकर काम कर रहा हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुझे बड़ा काम सौंपा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मैं अपने ही क्षेत्र में घूमा करता था अब जिम्मेदारी बड़ी होने के कारण प्रदेश भर में घूम रहा हूं। आज समय निकालकर 11 गांवों में लोगों से मिलूंगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं से कहा कि उन्हें इस बात के लिए अनुमति दें कि वे यहां के लोगों के लिए भोपाल में बैठकर काम कर सकें और प्रदेश की सेवा करें।

ऐरवास और कडारिया में ढ़ोल डमाके से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री का ग्राम एरवास में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। हमारे लिए विकास सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देश दिए कि‍ ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने में कोई भी चूक न होने पाये। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपके मकान की रजिस्ट्री का पैसा शासन दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम कंडारिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाग लेकर मकानों की रजिस्ट्री संबंधी जानकारी प्राप्त की बताया गया कि गांव के 200 मकान में से 80 मकान की रजिस्ट्री हो गई है। गांवों के विकास से क्षेत्र की दशा बदल रही है। ग्रामीणों ने समस्या बताई की कंडारिया से गिरौता रोड बनाया जाए इस पर कलेक्टर को निर्देश दिए कि पुलिया सहित एप्रोच पुलिया रोड़ का निर्माण करवाए जाने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर सम्‍मानित किया

मुख्यमंत्री ग्राम अजराना में दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। ग्रामीणों ने उन्हें हल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि आपसी भाईचारे के साथ गांव के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।बच्चों को खूब पढ़ाऐं और आगे बढ़े।साथ ही खेती अच्छी करें ताकि आमदनी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि गांव के मंदिर के लिए पूर्व से ही 45 लाख रुपए की राशि मंजूर की जा चुकी है। मुख्‍यमंत्री ने आज विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण के ग्राम राणाबड़, तालौद, एरवास, कंडारिया, अजराना, टकवासा, हमीरखेडी, झिरोलिया,फतेहाबाद, उमरियाखालसा व टंकारियापंथ का दौरा किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!