Cm Mohan: इस नेता के बयान से नाराज सीएम मोहन यादव, मांगा इस्तीफा

Cm Mohan: इस नेता के बयान से नाराज सीएम मोहन यादव, मांगा इस्तीफा
Vijay Pal

Cm Mohan: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक विवादित बयान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गद्दार शब्द का प्रयोग किए जाने के बाद BJP पूरी तरह हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की है।

सीएम मोहन की दो टूक

राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपत्ति दर्ज कराई है। सीएम मोहन यादव ने इस भाषा को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। लोकतंत्र में विपक्ष की एक गरिमा होती है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष जैसी संवैधानिक जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना सीधे तौर पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता का अपमान है। अगर वे सरकार की नीतियों या फैसलों पर आधारित तार्किक चर्चा करते, तो वह समझ में आता। लेकिन जिस तरह की ओछी भाषा का वे प्रयोग कर रहे हैं, उसे देखते हुए मेरा स्पष्ट मानना ​​है कि उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी को भी अपने इस नेता के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

सीएम साय ने भी घेरा

राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक मंच से इस प्रकार के अपमानजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। यह कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। देश के जागरूक नागरिक और मतदाता कांग्रेस पार्टी के इस अमर्यादित आचरण और गाली-गलौज की राजनीति को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

क्या था राहुल गांधी का बयान?

आपको बता दें कि ​विवाद राहुल गांधी के गृह क्षेत्र रायबरेली में आयोजित एक विशाल जनसभा से शुरू हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि वीरा पासी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है और सभी को बराबर के अधिकार मिलने चाहिए। लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक मर्यादा की सीमा लांघते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल कर दिया। राहुल गांधी जुबान से यह शब्द निकलते ही भाजपा ने इसे देश के शीर्ष नेतृत्व और ओबीसी समाज का अपमान बताते हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और बयानों की झड़ी लगा दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!