CM मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात: बेहतर होगी आर्थिक राजधानी, विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

CM मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात: बेहतर होगी आर्थिक राजधानी, विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
Business Desk

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 में तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक प्रस्तावित सड़क, प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन का रिमोट से भूमि पूजन किया। इसमें सड़क निर्माण कार्य की लागत 13.26 करोड़ और प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य की लागत 2.64 करोड़ रुपए है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चन किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्पगुच्छ और तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या नगरी इंदौर में उपस्थित समस्त जनसमुदाय का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता अभियान में इंदौर ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Must Read: पर्ची से मोबाइल तक: एनकेजे क्षेत्र में डिजिटल सट्टे का जाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है और उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिकल सेल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस बीमारी के उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर बीमारी है, किंतु समय पर जांच (स्क्रीनिंग) और उचित उपचार के माध्यम से इसके प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

विकास के नए आयाम हुए स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिली है।

Must Read:किसानों की बल्ले-बल्ले, कल किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 55 जिलों में विकास के विभिन्न मानकों पर निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजनांतर्गत झोन क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत तुलसी नगर से निपानिया तक सड़क विकास मार्ग जिसकी लागत 13.62 करोड़ एवं प्राइमरी तथा आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य लागत 2.64 करोड़ रुपए का भूमि-पूजन किया गया। यह सड़क लगभग 1.30 किलोमीटर लंबी एवं इन्दौर विकास योजना-2021 के अनुसार 30 मीटर चौड़ाई में निर्मित होगी। परियोजना के अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, सीवर चैम्बरों का सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ निर्माण तथा विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।

Must Read: गोधरा कांड पर बोले CM मोहन यादव; कांग्रेस पर कसा तंज

इस सड़क के निर्माण से तुलसी नगर, निपानिया, अंकुर आंगन, राजाराम ऐवेन्यु तथा महालक्ष्मी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर एवं नई कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। सड़क निर्माण कार्य का दायित्व मेसर्स केएन नारंग्स, भोपाल को सौंपा गया है, जबकि कार्य के सुपरविजन एवं क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी मे. एसएनएस एसोसिएट्स, इन्दौर द्वारा निभाई जाएगी।

इन विकास कार्यों की हुई घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भूमि-पूजन समारोह में कनाड़िया रोड से खजराना रोड तक लिंक रोड जोकि लगभग 1400 मीटर में बनाने की घोषणा की। उन्होंने पूर्वी रिंग रोड से रॉबट चौराहे 6 लेन फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए भी ठोस कार्य करने के प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। इसमें राहुल मर्मट और जगदीश उपाध्याय को 50 हजार का प्रतीकात्मक चेक मंच से प्रदान किया गया।

Must Read: सिकल सेल: देश में 7 करोड़, MP में सवा करोड़ लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!